Happiest Minds की QIP योजना पर चहके निवेशक, शेयरों में लौटा तेजी का दम

Stock Market News: आईटी सर्विसेज मुहैया कराने वाली दिग्गज कंपनी हैप्पिएस्ट माइंड्स टेक (Happiest Minds Tech) ने क्वालिफाईड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) इश्यू लॉन्च किया है। इसके बारे में कंपनी ने मंगलवार यानी 11 जुलाई को ऐलान किया था। इसके चलते हैप्पिएस्ट माइंड्स के शेयरों की खरीदारी बढ़ी और तीन दिनों की गिरावट के बाद मंगलवार को बीएसई पर यह 3.82 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ

अपडेटेड Jul 12, 2023 पर 8:46 AM
Happiest Minds को मार्च 2023 तिमाही में इसे सालाना आधार पर 11 फीसदी अधिक 58 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Stock Market News: आईटी सर्विसेज मुहैया कराने वाली दिग्गज कंपनी हैप्पिएस्ट माइंड्स टेक (Happiest Minds Tech) ने क्वालिफाईड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) इश्यू लॉन्च किया है। इसके बारे में कंपनी ने मंगलवार यानी 11 जुलाई को ऐलान किया था। इस इश्यू के लिए फ्लोर प्राइस 972.16 रुपये फिक्स किया गया है। वहीं एक दिन पहले यानी 10 जुलाई को बीएसई पर यह 957.60 रुपये पर बंद हुआ था यानी कि क्यूआईपी के लिए फ्लोर प्राइस 10 जुलाई के क्लोजिंग प्राइस से करीब डेढ़ फीसदी प्रीमियम पर है। इसके चलते हैप्पिएस्ट माइंड्स के शेयरों की खरीदारी बढ़ी और मंगलवार को बीएसई पर यह 3.82 फीसदी की बढ़त के साथ 994.20 रुपये (Happiest Minds Share Price) पर बंद हुआ था। इससे पहले लगातार तीन दिन यह गिरकर 995.70 रुपये से 10 जुलाई को 957.60 रुपये पर आ गया था।

    कंपनी क्यों लेकर आई QIP

    हैप्पिएस्ट माइंड्स ने एक्सचेंज फाइलिंग में जानकारी दी कि फंड जुटाने वाली कमेटी के निदेशकों ने इस इश्यू को लाने का फैसला किया। इसके बाद इस इश्यू के लिए फ्लोर प्राइस को मंजूरी दी गई। जानकारी के मुताबिक कंपनी की योजना QIP के जरिए 500 करोड़ रुपये जुटाने की है। इस पैसों का इस्तेमाल यह अपने विस्तार में करेगी।


    Business Idea: इलायची की खेती से किसान हो जाएंगे मालामाल, बस करना होगा ये काम

    Happiest Minds के बारे में डिटेल्स

    कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो मार्च 2023 तिमाही में इसे सालाना आधार पर 11 फीसदी अधिक 58 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ। वहीं समान अवधि में ऑपरेशनल रेवेन्यू 300 करोड़ रुपये से 26 फीसदी उछलकर 378 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। अब कंपनी के शेयरों की बात करें तो पिछले साल 19 अगस्त 2022 को यह एक साल के हाई 1,136.45 रुपये पर था। इसके बाद बिकवाली के दबाव में यह 7 महीने में 33 फीसदी टूटकर 29 मार्च 2023 को 763.50 रुपये पर आ गया जो इसके लिए एक साल का निचला स्तर है। हालांकि इसमें फिर खरीदारी लौटी और इस निचले स्तर से अब तक यह 30 फीसदी से अधिक रिकवर हो चुका है लेकिन अभी भी एक साल के हाई से यह 12 फीसदी से अधिक नीचे है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।