हैप्पीएस्ट माइंड्स टेक्नोलॉजीज लिमिटेड (Happiest Minds Technologies Ltd) के शेयर शुक्रवार को 2.8 प्रतिशत तक फिसल गये। कंपनी ने दोपहर में ऐलान किया कि वह 2030 तक कार्बन न्यूट्रैलिटी हासिल करने के लिए अपने बेंगलुरु परिसर में एक सोलर प्लांट लगायेगी। इसके बाद आज बाजार में कंपनी का शेयर 1.63 प्रतिशत या 16.90 रुपये गिरकर 1017.10 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
