Havells Share Price: चौथी तिमाही में HAVELLS के नतीजे अनुमान से अच्छे रहे हैं। मुनाफे में 16 फीसदी तो आय में 20 फीसदी का उछाल आया है। EBITDA भी अनुमान से बेहतर रहा है, हालांकि मार्जिन के आंकड़े फ्लैट रहे हैं। कंपनी की आय 5,442 करोड़ रुपये से बढ़कर 6,544 करोड़ रुपये पर रही है। कंपनी ने 6 रुपये प्रति शेयर फाइनल डिविडेंड का ऐलान किया है।
कंपनी के नतीजे और आगे के आउटलुक पर विस्तार से बात करते हुए Havells के CMD अनिल राय गुप्ता ने Q4 में नतीजों में अच्छी ग्रोथ देखने को मिली। केबल & वायर, Lloyds में भी मजबूत ग्रोथ रही है। लाइटिंग, स्विचगियर सेगमेंट में भी सुधार रहा है। हालांकि गर्मी के सीजन में देरी से समर प्रोडक्ट की मांग पर असर पड़ा है। Q1 के बाद ही समर प्रोडक्ट की मांग का आंकलन करेंगे।
Lloyds के बिजनेस में 40% की ग्रोथ पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि कंपनी के लिए Lloyds ग्रोथ का इंजन है। लो बेस से भी Lloyds में अच्छी ग्रोथ रही है Lloyds के AC बिजनेस में अब तक अच्छी ग्रोथ आई है। वॉल्यूम बढ़ने से मार्जिन में आगे सुधार दिखेगा। Lloyds में कंपनी लगातार निवेश जारी रखेगी।
BIS नियम को लेकर सरकार ने जो बदलाव किए है उसका सप्लाई चेन पर क्या असर दिखेगा? इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि कुछ प्रोडक्ट में BIS नियमों में दिक्कतें रही। ECD और कुछ अप्लायंसेज में BIS नियमों का असर देखने को मिला। कंपनी की सप्लाई चेन काफी मजबूत है। सरकार के पहल से भारत में मैन्युफैक्चरिंग बेस बनेगा।
अनिल राय गुप्ता ने आगे कहा कि केबल & वायर सेगमेंट में कैपेक्स जारी रहेगा। पिछले साल C&W में 750 करोड़ रुपये का कैपेक्स किया था। FY26 में भी 1200 करोड़ रुपये कैपेक्स की योजना की है। केबल & वायर में ग्लोबल डिमांड मजबूत रहने की उम्मीद है। डिमांड में आगे मजबूती रहने की उम्मीद है। RBI ने नियमों में ढील देने का फायदा मिलेगा।
मॉर्गन स्टैनली ने स्टॉक पर ओवरवेट रेटिंग की राय दी है और शेयर के लि 1942 रुपये का टारगेट दिया है। मॉर्गन स्टैनली के मुताबिक रेवेन्यू अनुमान से 4% ज्यादा रहा जबकि Lloyd का बड़ा योगदान है। सभी सेगमेंट में EBIT मार्जिन अनुमान से ज्यादा रहा। इधर नोमुरा ने भी हैवेल्स पर खरीद की राय दी है और लक्ष्य 1873 रुपये तय किया है। Q4 मार्जिन अनुमान से ज्यादा रहा। C&W और Lloyd से अच्छी डिमांड है।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।