HBL Engineering के शेयरों में 14% की तूफानी उछाल, 8-महीने के हाई पर पहुंचा भाव, जानिए वजह

HBL Engineering Share Price: एचबीएल इंजीनियरिंग के शेयरों में आज 11 अगस्त को तूफानी तेजी देखने को मिली। कारोबार के दौरान कंपनी के शेयरों का भाव 14.2% तक उछलकर 684.85 रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले 9 महीनों का सबसे ऊंचा स्तर है। यह तेजी कंपनी के जून तिमाही के नतीजे जारी होने के बाद आई है

अपडेटेड Aug 11, 2025 पर 12:11 PM
Story continues below Advertisement
HBL Engineering Share Price: मार्च के बाद से शेयर में 66.6% की उछाल आ चुकी है

HBL Engineering Share Price: एचबीएल इंजीनियरिंग के शेयरों में आज 11 अगस्त को तूफानी तेजी देखने को मिली। कारोबार के दौरान कंपनी के शेयरों का भाव 14.2% तक उछलकर 684.85 रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले 8 महीनों का सबसे ऊंचा स्तर है। यह तेजी कंपनी के जून तिमाही के नतीजे जारी होने के बाद आई है।

कंपनी ने बताया कि मौजूदा वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में उसे 143 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ। यह पिछले साल की इसी तिमाही में रहे 80 करोड़ के मुनाफे से 79% ज्यादा और मार्च तिमाही के 45 करोड़ रुपये से 217% अधिक है। साथ ही यह कंपनी का किसी एक तिमाही में दर्ज किया गया अब तक का सबसे अधिक मुनाफा है।

मुनाफे में यह उछाल कंपनी के इलेक्ट्रॉनिक्स डिवीजन की शानदार ग्रोथ के चलते आया। इस डिविजीन का रेवेन्यू दोगुने से अधिक बढ़कर 180 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो पिछले साल इसी तिमाही में 87 करोड़ रुपये था।


कंपनी के मुख्य बैटरी सेगमेंट से 337 करोड़ रुपये का राजस्व आया, जो सालाना आधार पर स्थिर रहा। वहीं, डिफेंस और एविएशन बैटरियों से रेवेन्यू पिछले साल के 92 करोड़ से घटकर 73 करोड़ रुपये रही।

कुल मिलाकर, कंपनी का कंसॉलिडेटेड ऑपरेशनल रेवेन्यू 16% बढ़कर 602 करोड़ रुपये पर पहुंचा। ऑपरेटिंग लेवल पर कंपनी का EBITDA सालाना आधार पर 75% उछलकर 192 करोड़ रुपये रहा और मार्जिन में 1,100 बेसिस प्वाइंट्स का सुधार हुआ।

HBL इंजीनियरिंग, भारतीय रेलवे के लिए‘कवच’ सिस्टम बनाने में भी अहम भूमिका निभाती है। यह एक मॉडर्न सेफ्टी सॉल्यूशंस है, जो ट्रेनों के टकराव को रोकने और उनकी सुरक्षा बढ़ाने के लिए डिजाइन किया गया है। कवच सिस्टम को साल 2020 में लॉन्च किया गया था। यह लोको पायलट के समय पर प्रतिक्रिया न देने पर ट्रेन को ऑटोमैटिक ब्रेक लगाकर रोक देता है।

शेयर का प्रदर्शन

कंपनी के शेयरों में इस साल की शुरुआत में तगड़ी गिरावट देखने को मिली। हालांकि मार्च के बाद से इसके शेयरों ने मजबूती पकड़ी है और तब से अब तक इसमें 66.6% की उछाल आ चुकी है। पिछले दो साल में यह शेयर 441% और तीन साल में 741% चढ़ चुका है।

मौजूदा साल में भी यह शेयर अब तक 10% बढ़ चुका है। HBL इंजीनियरिंग के शेयरों में दिसंबर 2024 में 739.65 रुपये का अपना ऑल-टाइम हाई छुआ था, लेकिन तब से यह शेयर करीब 33% नीचे आ चुका है।

यह भी पढ़ें- Home First Finance Shares: ब्लॉक डील के बाद 4.5% उछले शेयर, ₹1307 करोड़ में बिक गई 10.6% हिस्सेदारी

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।