सिर्फ 3 दिनों में 25% भागा ये शेयर, आज 11% बढ़कर हिट किया 52 वीक हाई

डीलिंग रूम के सूत्रों के मुताबिक इस स्टॉक में एचएनआई डेस्क से मजबूत खरीदी देखने को मिली जिसकी इसी वजह से स्टॉक में हाई वॉल्यूम देखने को मिला और इसमें जोरदार तेजी नजर आई

अपडेटेड Oct 07, 2022 पर 5:46 PM
Story continues below Advertisement
स्पेशलाइज्ड बैटरी और पावर सिस्टम बनाने वाली कंपनी का शेयर में आज हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार 7 अक्टूबर 11 प्रतिशत बढ़कर 52 हफ्ते के उच्च स्तर पर बंद हुआ
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    स्पेशलाइज्ड बैटरी और पावर सिस्टम बनाने वाली कंपनी एचबीएल पावर सिस्टम्स (HBL Power Systems) के शेयर में आज हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन जोरदार तेजी देखने को मिली। आज यानी कि शुक्रवार 7 अक्टूबर को ये स्टॉक 11 प्रतिशत बढ़कर 52 हफ्ते के उच्च स्तर पर बंद हुआ। पिछले तीन सत्रों से शेयर में जोरदार तेजी आई है। पिछले 3 दिनों के अंदर इसमें 25 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है।

    डीलिंग रूम के सूत्रों ने हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-टीवी18 को बताया कि इस स्टॉक में एचएनआई डेस्क (HNI desks) से मजबूत खरीदी देखने को मिली। इसी वजह से स्टॉक में हाई वॉल्यूम देखने को मिला। पिछले साल नवंबर में शेयर 48 रुपये के 52 वीक लो के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

    आज के कारोबारी सत्र के अंत तक भारतीय इक्विटी बाजार दिन के सबसे निचले स्तर से रिकवर हुए। इस हफ्ते के लिए एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स (S&P BSE Sensex) और एनएसई निफ्टी 50 (NSE Nifty 50) दोनों में 1 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई। रियल्टी शेयरों ने बेहतर प्रदर्शन किया जबकि एफएमसीजी शेयरों में गिरावट रही।


    कौन से शेयर बनेंगे पोर्टफोलियो के सम्राट, कहां है ग्रोथ और वैल्युएशन का संगम, एक्सपर्ट्स से जानें

    डीलर्स का कहना है कि निफ्टी को 17,400 के स्तर पर प्रतिरोध का सामना करना पड़ रहा है। आज बैंकों के स्टॉक्स निचले स्तरों से रिकवर होते हुए नजर आये। डीलिंग रूम चेक के मुताबिक छोटे निजी बैंकिंग स्टॉक्स में अच्छी खरीदारी देखने को मिली। अब बाजार का ध्यान सितंबर तिमाही के रिजल्ट पर केंद्रित हो गया है। रिजल्ट की शुरुआत देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टीसीएस द्वारा सोमवार 10 अक्टूबर से अपने कमाई के आंकड़े जारी करने के साथ होगी।

    डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।