HCC Rights Issue: हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी (HCC) के शेयरों में आज खरीदारी का इतना तेज रुझान दिखा कि यह 11% से अधिक उछल पड़ा। यह तेजी एचसीसी के ₹1 हजार करोड़ के राइट्स इश्यू को बिडिंग के आखिरी दिन फुल सब्सक्रिप्शन पर आई। इसके राइट्स इश्यू में बोली लगाने के आज आखिरी दिन एचसीसी के शेयरों की चमक बढ़ी। इसकी तेजी का कुछ निवेशकों ने फायदा उठाया जिससे भाव थोड़े नरम पड़े लेकिन अब भी यह काफी मजबूत स्थिति में है। आज बीएसई पर यह 7.23% की बढ़त के साथ ₹19.87 के भाव (HCC Share Price) पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 11.76% के उछाल के साथ ₹20.71 तक पहुंच गया था।
