HCC Share Price: हिंदुस्तान रीकंस्ट्रक्शन कंपनी (HCC) ने सोमवार की रात राइट्स इश्यू से जुड़े प्रावधान किए। इसके अगले ही दिन आज एचसीसी के शेयर रॉकेट बन गए और 14% से अधिक उछल पड़े। राइट्स इश्यू की बात करें तो कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में खुलासा किया कि इसके बोर्ड ने 79.99 करोड़ राइट्स इश्यू इक्विटी शेयर जारी करने की मंजूरी दे दी है जिसके जरिए कंपनी की योजना ₹1 हजार करोड़ जुटाने की है। अब शेयरों की बात करें तो फिलहाल बीएसई पर यह 11.02% की बढ़त के साथ ₹26.70 पर है। इंट्रा-डे में यह 14.18% उछलकर ₹27.46 तक पहुंच गया था। इसका फुल मार्केट कैप ₹4,872.56 करोड़ है।
