HCL Tech Dividend: ₹12 के डिविडेंड का ऐलान, यह रिकॉर्ड डेट हुई है फिक्स

HCL Tech Q1 Dividend Announcement: दिग्गज आईटी कंपनी एचसीएल के नतीजे आ गए हैं। वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही कंपनी के लिए बाजार के अनुमान से भी अधिक बेहतर रही। अब शेयरहोल्डर्स को भी इसका तगड़ा एक्स्ट्रा बेनेफिट मिलने वाला है क्योंकि कंपनी ने 2 रुपये की फेस वाले हर शेयर पर 12 रुपये के डिविडेंड का ऐलान किया है। इस अंतरिम डिविडेंड के लिए कंपनी ने रिकॉर्ड डेट भी फिक्स कर दिया है

अपडेटेड Jul 12, 2024 पर 6:44 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

HCL Tech Q1 Dividend Announcement: दिग्गज आईटी कंपनी एचसीएल के नतीजे आ गए हैं। वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही कंपनी के लिए बाजार के अनुमान से भी अधिक बेहतर रही। अब शेयरहोल्डर्स को भी इसका तगड़ा एक्स्ट्रा बेनेफिट मिलने वाला है क्योंकि कंपनी ने 2 रुपये की फेस वाले हर शेयर पर 12 रुपये के डिविडेंड का ऐलान किया है। इस अंतरिम डिविडेंड के लिए कंपनी ने रिकॉर्ड डेट भी फिक्स कर दिया है और यह 23 जुलाई 2024 है। इस डिविडेंड को शेयरहोल्डर्स के खाते में 1 अगस्त 2024 तक भेज दिया जाएगा।

HCL Tech Q1 Results की खास बातें

जून तिमाही में एचसीएल टेक का कंसालिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 20 फीसदी उछलकर 4257 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इस दौरान इसका ऑपरेशनल रेवेन्यू 6.7 फीसदी बढ़कर 28,057 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इस वित्त वर्ष 2025 के लिए कंपनी ने फिर से कॉन्स्टैंट करेंसी टर्म में 3-5 फीसदी की रेवेन्यू ग्रोथ का अनुमान लगाया है। वित्त वर्ष 2025 में यह 5-5.5 फीसदी था। ऑपरेटिंग EBIT मार्जिन गाइडेंस भी वित्त वर्ष 2025 के लिए फिर से 18-19 फीसदी किया गया है।


नतीजे के दिन कैसी रही शेयरों की चाल?

टीसीएस और इंफोसिस के बाद देश की तीसरी सबसे बड़ी कंपनी एचसीएल टेक के शेयरों की आज नतीजे के पहले जमकर खरीदारी हुई। इसके चलते BSE पर यह 3.20 फीसदी की बढ़त के साथ 1560.40 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इंट्रा-डे में यह 1565.50 रुपये की ऊंचाई तक पहुंचा था। एक साल में शेयरों के चाल की बात करें तो पिछले साल 13 जुलाई 2023 को यह एक साल के निचले स्तर 1,087.75 रुपये पर था। इस लेवल से 7 महीने में यह करीब 56 फीसदी उछलकर 23 फरवरी 2024 को 1,696.50 रुपये पर पहुंच गया जो इसके शेयरों के लिए रिकॉर्ड हाई है।

HCL Tech Q1 Results: उम्मीद से बेहतर रहें नतीजे

IREDA Shares: ₹32 का शेयर ₹300 के पार, विदेशी निवेशक भी लहालोट, डबल हो गई होल्डिंग

HDFC Bank के शेयरों की तगड़ी खरीदारी जारी, Quant MF के पोर्टफोलियो में ये नए शेयर हुए शामिल

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।