HCL TECH Q3 : मुनाफा 11% घटकर 4076 करोड़ रुपए पर रहा, 12 रुपए प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड का भी ऐलान

HCL TECH Q3 : सालाना आधार पर देखें तो HCL टेक्नोलॉजीज लिमिटेड का Q3 FY26 का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 11 फीसदी घटकर 4,076 करोड़ रुपये हो पर रहा है। वहीं, 31 दिसंबर को खत्म हुई तिमाही में कंसोलिडेटेड रेवेन्यू पिछले साल की तुलना में 13.3 फीसदी बढ़कर 33,872 करोड़ रुपये पर रही है

अपडेटेड Jan 12, 2026 पर 5:53 PM
Story continues below Advertisement
HCL Tech Q3:तीसरी तिमाही में कंपनी का EBIT तिमाही आधार पर 5,502 करोड़ रुपए से बढ़कर 6,285 करोड़ रुपए पर रहा है। हालांकि इसके 6,090 करोड़ रुपए पर रहने का अनुमान लगाया गया था

HCL TECH Q3 : आईटी दिग्गज HCL TECH ने वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस अवधि में कंपनी का मुनाफा तिमाही आधार पर 4235 करोड़ रुपए से घटकर 4076 करोड़ रुपए पर रहा है। वहीं, कंपनी की आय पिछली तिमाही के 31,942 करोड़ रुपए से बढ़कर 33,872 करोड़ रुपए पर रही है।

 12 रुपए प्रति शेयरअंतरिम डिविडेंड का भी ऐलान

कंपनी ने 12 रुपए प्रति शेयरअंतरिम डिविडेंड का भी एलान किया है। अंतरिम डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट 16 जनवरी तय की गई है। कंपनी का मुनाफा अनुमान से कम रहा है। इसके 4,747 करोड़ रुपए पर रहने का अनुमान किया गया है। वहीं, कंपनी की आय अनुमान से ज्यादा रही है। इसके 33,360 करोड़ रुपए पर रहने का अनुमान लगाया था।


कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 11 फीसदी घटा

सालाना आधार पर देखें तो HCL टेक्नोलॉजीज लिमिटेड का Q3 FY26 का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 11 फीसदी घटकर 4,076 करोड़ रुपये हो पर रहा है। वहीं, 31 दिसंबर को खत्म हुई तिमाही में कंसोलिडेटेड रेवेन्यू पिछले साल की तुलना में 13.3 फीसदी बढ़कर 33,872 करोड़ रुपये पर रही है।

 EBIT तिमाही आधार पर 5,502 करोड़ रुपए से बढ़कर 6,285 करोड़ रुपए पर रहा 

तीसरी तिमाही में कंपनी का EBIT तिमाही आधार पर 5,502 करोड़ रुपए से बढ़कर 6,285 करोड़ रुपए पर रहा है। हालांकि इसके 6,090 करोड़ रुपए पर रहने का अनुमान लगाया गया था। इसी तरह कंपनी का EBIT मार्जिन तिमाही आधार पर 17.2 फीसदी से बढ़कर 18.6 पर रहा है। वहीं, इसके 18.3 फीसदी पर रहने का अनुमान किया गया था।

 कंपनी की CC रेवेन्यू ग्रोथ बढ़कर 4.1 फीसदी पर रही

तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में कंपनी की CC (कॉन्सटेंट करेंसी) रेवेन्यू ग्रोथ बढ़कर 4.1 फीसदी पर रही है, हालांकि इसके 2.9 फीसदी पर रहने का अनुमान लगाया गया था। इस अवधि में इसकी डॉलर में होने वाली आय 379.3 करोड़ डॉलर पर रही है। इसके 374.3 करोड़ डॉलर पर रहने का अनुमान था। तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में कंपनी की डॉलर रेवेन्यू बढ़कर 4.1 फीसदी रही है। हालांकि इसके 2.7 फीसदी पर रहने का अनुमान किया गया था।

गाइडेंस पर एक नजर

CC (कॉन्सटेंट करेंसी) रेवेन्यू ग्रोथ गाइडेंस को रिवाइज करके 4-4.5 फीसदी कर दिया गया है। वहीं, मार्जिन गाइडेंस 17-18 फीसदी पर बरकरार रखा गया है। जबकि, सर्विसेस CC रेवेन्यू ग्रोथ गाइडेंस बढ़ाया गया है।

HCL टेक शेयर प्राइस

HCLTech के शेयर आज नतीजों से पहले 0.34 फीसदी बढ़कर NSE पर 1,667 रुपये पर बंद हुए है। पिछले एक साल में स्टॉक में 16 फीसदी से ज़्यादा की गिरावट आई है, कंपनी का मौजूदा मार्केट कैपिटलाइज़ेशन 4.51 लाख करोड़ रुपये है।

 

TCS Q3 Results: टीसीएस का मुनाफा दिसंबर तिमाही में 14% गिरकर 10657 करोड़ रहा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।