Get App

20 रुपये चढ़ेगा ये आईटी स्टॉक, डीलर्स ने कराई जोरदार खरीदारी, क्या है आपके पास

HCL TECH पर सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के हवाले से कहा कि इस आईटी स्टॉक में डीलर्स ने अपने क्लाइंट्स को खरीदरी करने को कहा है। FIIs की तरफ से IT शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। डीलर्स का कहना है कि ये शेयर 15-20 रुपये तक चल सकता है। आज IT शेयरों के फ्यूचर्स में नई खरीदारी हुई है

Yatin Motaअपडेटेड May 22, 2023 पर 7:09 PM
20 रुपये चढ़ेगा ये आईटी स्टॉक, डीलर्स ने कराई जोरदार खरीदारी, क्या है आपके पास
SUN TV पर डीलर्स ने आज पोजीशनल खरीदारी की सलाह दी है। डीलर्स का कहना है कि ये शेयर 6-7% तक चढ़ सकता है

निफ्टी और बैंक निफ्टी की आज अलग-अलग चाल देखने को मिली। निफ्टी में खरीदारी का मूड नजर आया। बाजार में IT शेयरों ने जोश भरा। लेकिन बैंक निफ्टी ने बाजार पर दबाव बनाया। वहीं मिडकैप शेयरों में भी हल्की खरीदारी देखने को मिली। आज ज्वेलरी शेयरों में रौनक नजर आई। अच्छे नतीजे और 1 पर 1 बोनस शेयर के ऐलान के बाद ThangaMayil Jewellery का स्टॉक 13% उछल गया। अन्य ज्वेलरी शेयरों में भी जोरदार चमक देखने को मिली। TBZ का शेयर 4 परसेंट भागा। वहीं 2000 के नोट की वापसी के चलते सोने की डिमांड बढ़ी हुई दिखी। ऐसे में आज डीलिंग रूम्स में भी दो स्टॉक्स में जोरदार हलचल रही। डीलिंग रूम्स में डीलर्स ने अपने क्लाइंट्स से एचसीएल टेक और सन टीवी के स्टॉक्स में खरीदारी करने की सलाह दी। सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों से पड़ताल करके ये जानकारी प्राप्त की।

डीलिंग रूम्स के हवाले से सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने कहा कि आज इस आईटी स्टॉक में डीलर्स ने अपने क्लाइंट्स को खरीदरी की राय दी। डीलर्स का कहना है कि FIIs की तरफ से IT शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। डीलर्स के मुताबिक ये शेयर 15-20 रुपये तक चल सकता है। वहीं IT शेयरों में डीलर्स की BTST यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह है। IT शेयरों के फ्यूचर्स में नई खरीदारी हुई है।

Infosys का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा, 2 एफएंडओ कॉल्स निवेशकों को करेंगे मालामाल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें