HCL Technologies Share Price: 28 जून को ब्लॉक डील में आईटी कंपनी HCL टेक्नोलोजिज के 1.24 करोड़ शेयरों की बिक्री हुई है। यह कंपनी की 0.45 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर है। कुल ट्रांजेक्शन 1,788.3 करोड़ रुपये का रहा। अभी सेलर और बायर की डिटेल्स सामने नहीं आई हैं। CNBC TV18 की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रांजेक्शन 1,440.5 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर हुआ।
HCL Tech के शेयर लाल निशान में हैं। शेयर सुबह बढ़त के साथ बीएसई पर 1470.30 रुपये पर खुला। लेकिन इसके बाद तुरंत यह पिछले बंद भाव से करीब 1 प्रतिशत टूटकर 1441.70 रुपये के लो तक गया। कारोबार खत्म होने पर शेयर लगभग फ्लैट रहकर हरे निशान में 1459.60 रुपये पर सेटल हुआ। कंपनी का मार्केट कैप करीब 4 लाख करोड़ रुपये है। शेयर का 52 सप्ताह का उच्च स्तर 1,696.50 रुपये और निचला स्तर 1,087.75 रुपये है।
Macquarie ने अपग्रेड की रेटिंग
हाल ही में Macquarie ने HCL Tech के शेयर की रेटिंग को अपग्रेड करके 'आउटपरफॉर्म' कर दिया है। टारगेट प्राइस बढ़ाकर 1,800 रुपये प्रति शेयर कर दिया है। यह 28 जून को बीएसई पर शेयर के बंद भाव से लगभग 23 प्रतिशत ज्यादा है।
HCL Tech का Q4 में फ्लैट रहा मुनाफा
HCL Tech भारत की तीसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी है। वित्त वर्ष 2024 की जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर फ्लैट रहकर 3,986 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। हालांकि तिमाही आधार पर यह 8.4 प्रतिशत घट गया। कंपनी का वित्त वर्ष 2023 की मार्च तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 3,983 करोड़ रुपये रहा था।
Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।