Get App

HCL Tech Shares: एचसीएल टेक के शेयरों में 5% की तेजी, ब्रोकरेज फर्मों ने बढ़ाया टारगेट, जानें कारण

HCL Tech Shares: एचसीएल टेक के शेयर सोमवार 15 जुलाई को कारोबार के दौरान 5 फीसदी उछल गए। कंपनी के शेयरों में यह तेजी उसके जून तिमाही के नतीजों के बाद आई है। नोमुरा, कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज और सिटी रिसर्च सहित कई ब्रोकरेज कंपनियों ने इस नतीजे के बाद इस शेयर का टारगेट प्राइस बढ़ा दिया है

Moneycontrol Newsअपडेटेड Jul 15, 2024 पर 10:13 AM
HCL Tech Shares: एचसीएल टेक के शेयरों में 5% की तेजी, ब्रोकरेज फर्मों ने बढ़ाया टारगेट, जानें कारण
HCL Tech Shares: ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी का शुद्ध मुनाफा उनके अनुमानों से अधिक रहा

HCL Tech Shares: एचसीएल टेक के शेयर सोमवार 15 जुलाई को कारोबार के दौरान 5 फीसदी उछल गए। कंपनी के शेयरों में यह तेजी उसके जून तिमाही के नतीजों के बाद आई है। नोमुरा, कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज और सिटी रिसर्च सहित कई ब्रोकरेज कंपनियों ने इस नतीजे के बाद इस शेयर का टारगेट प्राइस बढ़ा दिया है। ब्रोकरेज का कहना है कि HCL Tech का जून तिमाही का नतीजा स्थिर और उम्मीदों के मुताबिक रहा। उन्होंने कहा कि भविष्य में ग्रोथ को तेज करने के लिए कंपनी को लगातार नई डील्स पाने और कुशलता से उसे एग्जिक्यूट करने की जरूरत है।

NSE पर सुबह 9:20 बजे के करीब, HCL Tech के शेयर 4.3 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,627 रुपये पर कारोबार कर रहे थे। इसके साथ ही यह आज निफ्टी-50 इंडेक्स का टॉप गेनर्स बन गया। पिछले 6 महीने में कंपनी के शेयरों का भाव केवल 2.2 प्रतिशत बढ़ा है। जबकि निफ्टी 50 ने इसी अवधि में 11 प्रतिशत से अधिक का रिटर्न दिया है।

नोमुरा (Nomura), कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ( Kotak Institutional Equities) और सिटी (Citi) ने HCL टेक के लिए अपने टारगेट प्राइस को बढ़ाकर क्रमश: 1,720 रुपये, 1,650 रुपये और 1,545 रुपये कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि कंपनी का शुद्ध मुनाफा उनके अनुमानों से अधिक रहा, जो टारगेट बढ़ाने के पीछे मुख्य कारण है।

टारगेट में इजाफे के बावजूद, सिटी ने स्टॉक पर 'न्यूट्रल' रेटिंग बनाए रखी है। ब्रोकरेज ने कहा कि कंपनी का ER&D सेगमेंट का रेवेन्यू तिमाही आधार पर 3.5 प्रतिशत घटा है। वहीं टोटल कॉन्ट्रैक्ट वैल्यू 1.96 अरब डॉलर रहा, जो उम्मीद से कम है। जेफरीज (Jefferies) ने भी HCL टेक पर 'होल्ड' रेटिंग दी है। जबकि जेपी मॉर्गन ने 'न्यूट्रल' रुख बनाए रखा है और कहा कि मैनेजमेंट की सतर्क टिप्पणियां और लक्ष्य, कंपनी के लिए चल रही चुनौतियों का संकेत देते हैं। इस बीच CLSA ने भी HCL टेक पर अपनी रेटिंग घटाकर 'होल्ड' कर दी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें