Get App

HCLTech Share 6% लुढ़का, Q4 नतीजों के बाद निवेशकों का घटा भरोसा

HCLTech Stock Price: कंपनी में मार्च 2024 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 60.81 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। वहीं पब्लिक शेयरहोल्डर्स के पास 38.98 प्रतिशत शेयर थे। पिछले 6 महीने में शेयर 9 प्रतिशत से ज्यादा मजबूत हुआ है। कंपनी अपने शेयरधारकों के लिए हर शेयर पर 18 रुपये का डिविडेंड जारी करेगी। रिकॉर्ड डेट 7 मई 2024 तय की गई है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Apr 29, 2024 पर 4:28 PM
HCLTech Share 6% लुढ़का, Q4 नतीजों के बाद निवेशकों का घटा भरोसा
पिछले एक साल में HCLTech का शेयर 38 प्रतिशत चढ़ा है।

HCLTech Share Price: IT सेक्टर की कंपनी HCL Technologies के शेयर में 29 अप्रैल को 6 प्रतिशत तक की गिरावट आई। कंपनी ने 26 अप्रैल को मार्च 2024 तिमाही और वित्त वर्ष 2024 के लिए वित्तीय नतीजे घोषित किए थे। कंपनी का मार्च तिमाही में शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर मामूली रूप से बढ़कर 3986 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी को 3983 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। तिमाही आधार पर कंपनी का मुनाफा 8.4 प्रतिशत गिरा है। तिमाही अर्निंग्स उम्मीद के अनुरूप न रहने से शेयरों में बिकवाली का दबाव है।

सुबह बीएसई पर HCLTech का शेयर लाल निशान में 1416.85 रुपये पर खुला। दिन में यह पिछले बंद भाव से 6 प्रतिशत तक लुढ़का और 1381.15 रुपये के लो को छू गया। कारोबार खत्म होने पर शेयर 5.79 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1387.10 रुपये पर सेटल हुआ। शेयर के​ लिए लोअर प्राइस बैंड 1,325.10 रुपये और अपर प्राइस बैंड 1,619.50 रुपये है। सर्किट लिमिट 10 प्रतिशत है। कंपनी का मार्केट कैप 3.76 लाख करोड़ रुपये पर आ गया है।

HCLTech शेयर एक साल में 38% चढ़ा 

पिछले एक साल में HCLTech का शेयर 30 प्रतिशत चढ़ा है। शेयर ने 23 फरवरी 2024 को 52 सप्ताह का उच्च स्तर 1,696.50 रुपये छुआ था। 52 सप्ताह का निचला स्तर 1,048 रुपये 4 मई 2023 को देखा गया। HCLTech ने ग्लोबल मैक्रोइकोनॉमिक कंडीशंस को देखते हुए अपने कमाई आंकड़ों को अच्छा बताया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें