HDFC Bank ने पहली बार छुआ ₹14 लाख करोड़ का मार्केट कैप, शेयर 3 दिन में 3% उछला

HDFC Bank Share Price: बैंक में पूरी 100 प्रतिशत हिस्सेदारी पब्लिक शेयरहोल्डर्स के पास है। HDFC Bank का शेयर MSCI ग्लोबल स्टैंडर्ड इंडेक्स में 25 नवंबर को हुए एडजस्टमेंट्स के बाद से हरे निशान में है। बैंक का जुलाई-सितंबर 2024 तिमाही में स्टैंडअलोन शुद्ध मुनाफा 5 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 16,821 करोड़ रुपये हो गया

अपडेटेड Nov 28, 2024 पर 4:22 PM
पिछले 6 महीनों में HDFC Bank का शेयर 18 प्रतिशत उछला है।

HDFC Bank Market-Cap: प्राइवेट सेक्टर के एचडीएफसी बैंक ने 28 नवंबर को पहली बार 14 लाख करोड़ रुपये के मार्केट कैप को छुआ। शेयर में सुबह के कारोबार में लगभग 1.4 प्रतिशत की तेजी दिखी और 1,836.05 रुपये पर 52 वीक का नया हाई क्रिएट हुआ। शेयर के लिए अपर प्राइस बैंड 1,992.10 रुपये है। 25 नवंबर को MSCI की नवंबर रीबैलेंसिंग के प्रभावी होने के बाद से एचडीएफसी बैंक के शेयर में तेजी है।

कारोबार बंद होने पर शेयर 1 प्रतिशत गिरावट के साथ 1792.90 रुपये पर सेटल हुआ। मार्केट कैप 13.70 लाख करोड़ रुपये पर सेटल हुआ। बैंक में पूरी 100 प्रतिशत हिस्सेदारी पब्लिक शेयरहोल्डर्स के पास है। पिछले 6 महीनों में एचडीएफसी बैंक का शेयर 17 प्रतिशत और 3 दिन में 3 प्रतिशत उछला है।

MSCI ग्लोबल स्टैंडर्ड इंडेक्स पर HDFC Bank के वेटेज में वृद्धि


7 नवंबर को MSCI ग्लोबल स्टैंडर्ड इंडेक्स में हुए फेरबदल के बाद एडजस्टमेंट्स 25 नवंबर को प्रभावी हुए। HDFC Bank विशेष रूप से MSCI ग्लोबल स्टैंडर्ड इंडेक्स पर अपने वेटेज में वृद्धि के कारण फोकस में रहा। MSCI ने पहले अगस्त में अपने पिछले फेरबदल में HDFC बैंक के वेटेज में वृद्धि की घोषणा की थी, जिसमें एक बार के बजाय दो चरणों में एडजस्टमेंट को लागू करने का विकल्प चुना गया था। इस बढ़ोतरी से 1.88 अरब डॉलर का पैसिव इनफ्लो आने की उम्मीद जताई गई थी।

Paytm में 9% तक चढ़ने का दम, UBS ने बढ़ाया टारगेट प्राइस, शेयर ने छुआ 52 वीक का फ्रेश हाई

HDFC Bank का जुलाई-सितंबर 2024 तिमाही में स्टैंडअलोन शुद्ध मुनाफा 5 प्रतिशत की मामूली वृद्धि के साथ 16,821 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले यह 15,976 करोड़ रुपये था। बैंक की कुल स्टैंडअलोन इनकम सितंबर 2024 तिमाही में 85,500 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले 78,406 करोड़ रुपये थी। ब्याज आय 74,017 करोड़ रुपये हो गई, जो सितंबर 2023 तिमाही में 67,698 करोड़ रुपये थी।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।