Get App

HDFC Bank News: आखिर एचडीएफसी बैंक की बोर्ड मीटिंग में ऐसा क्या हुआ जिसके बाद अतनु चक्रवर्ती ने इस्तीफा दे दिया?

HDFC Bank News: HDFC Bank के बोर्ड की बैठक 17-18 मार्च को थी। यह रूटीन बैठक थी। इस बैठक में कुछ ऐसा हुआ जिसकी पहले से उम्मीद नहीं थी। बोर्ड की बैठक में अतनु चक्रवर्ती और एग्जिक्यूटिव मेंबर्स के बीच कुछ मसले को लेकर बहस हुई। इसके बाद अचानक अतनु ने इस्तीफा दे दिया

Edited By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Mar 19, 2026 पर 6:05 PM
HDFC Bank News: आखिर एचडीएफसी बैंक की बोर्ड मीटिंग में ऐसा क्या हुआ जिसके बाद अतनु चक्रवर्ती ने इस्तीफा दे दिया?
एचडीएफसी बैंक देश का सबसे बड़ा प्राइवेट है।

HDFC Bank News: एचडीएफसी बैंक से अतनु चक्रवर्ती के अचानक इस्तीफे ने इनवेस्टर्स और एनालिस्ट्स को हैरान किया है। उन्होंने 18 मार्च को इस्तीफा दिया। वह बैंक में पार्ट-टाइम चेयरमैन थे। एचडीएफसी बैंक देश का सबसे बड़ा प्राइवेट है। चक्रवर्ती ने बैंक में गवर्नेंस के मसले पर सवाल उठाए हैं। इससे पहले बैंक के गवर्नेंस को लेकर कभी कोई सवाल नहीं उठा था। फिर चक्रवर्ती के अचानक इस्तीफा देने की क्या वजह है?

17-18 मार्च को थी बैंक के बोर्ड की बैठक

HDFC Bank के बोर्ड की बैठक 17-18 मार्च को थी। यह रूटीन बैठक थी। इस बैठक में कुछ ऐसा हुआ जिसकी पहले से उम्मीद नहीं थी। इस बारे में जानकारी रखने वाले सूत्रों ने नाम नहीं जाहिर करने की शर्त पर मनीकंट्रोल को यह बताया। बोर्ड की बैठक में अतनु चक्रवर्ती और एग्जिक्यूटिव मेंबर्स के बीच कुछ मसले को लेकर बहस हुई। इसके बाद अचानक अतनु ने इस्तीफा दे दिया। इसका ऐलान 18 मार्च को देर शाम किया गया।

मतभेद बढ़ने के बाद आया चक्रवर्ती का इस्तीफा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें