Get App

HDFC Bank Q2 Results: सितंबर तिमाही में 5.3% बढ़ा नेट प्रॉफिट, NII में 10% का उछाल

तिमाही के दौरान HDFC Bank की नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) 10 फीसदी बढ़ी है, जबकि एक साल पहले की समान अवधि में यह 27390 करोड़ रुपये थी। नेट इंटरेस्ट इनकम बैंक द्वारा ऋण गतिविधियों से मिलने वाली ब्याज आय और डिपॉजिटर्स को दिए जाने वाले ब्याज के बीच का अंतर होता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 19, 2024 पर 3:16 PM
HDFC Bank Q2 Results: सितंबर तिमाही में 5.3% बढ़ा नेट प्रॉफिट, NII में 10% का उछाल
प्राइवेट सेक्टर के सबसे बड़े बैंक HDFC Bank ने आज 19 अक्टूबर को FY25 की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं।

HDFC Bank Q2 Results: प्राइवेट सेक्टर के सबसे बड़े बैंक HDFC Bank ने आज 19 अक्टूबर को FY25 की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। जुलाई-सितंबर तिमाही में बैंक का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 5.28 फीसदी बढ़ गया है। बैंक ने इस अवधि में 16820.97 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 15976 करोड़ रुपये था। बीते शुक्रवार को HDFC Bank के शेयरों में 0.47 फीसदी की तेजी देखी गई और यह स्टॉक BSE पर 1681.15 रुपये के भाव पर बंद हुआ है।

कैसे रहे HDFC Bank के तिमाही नतीजे

तिमाही के दौरान बैंक की नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) 10 फीसदी बढ़ गई है, जबकि एक साल पहले की समान अवधि में यह 27390 करोड़ रुपये थी। नेट इंटरेस्ट इनकम बैंक द्वारा ऋण गतिविधियों से मिलने वाली ब्याज आय और डिपॉजिटर्स को दिए जाने वाले ब्याज के बीच का अंतर होता है। सितंबर 2024 तिमाही के दौरान बैंक का स्टैंडअलोअर नेट रेवेन्यू 9.2 फीसदी बढ़कर 41,600 करोड़ रुपये हो गया, जबकि एक साल पहले इसी तिमाही में यह 38,090 करोड़ रुपये था।

बैंक ने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि टोटल एसेट पर कोर नेट इंटरेस्ट मार्जिन 3.46 फीसदी और इंटरेस्ट अर्निंग एसेट के आधार पर 3.65 फीसदी था। सितंबर के अंत में बैंक की ग्रॉस नॉन-परफॉर्मिंग एसेट (GNPA) 1.36 प्रतिशत रहा, जो पिछली तिमाही के अंत में 1.33 फीसदी से थोड़ा अधिक है। एचडीएफसी बैंक का नेट एनपीए 0.41 फीसदी रहा, जो तिमाही आधार पर 0.39 फीसदी से अधिक है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें