प्राइवेट सेक्टर के HDFC Bank के शेयरों में 20 जुलाई को दिन में 5.4 प्रतिशत तक की गिरावट दिखी। BSE पर शेयर 775 रुपये के लो तक गया। बाद में 777.65 रुपये पर सेटल हुआ। अप्रैल-जून 2026 तिमाही के नतीजे सामने आने के बाद शेयर में बिकवाली का दबाव है। तिमाही के दौरान स्टैंडअलोन बेसिस पर बैंक का शुद्ध मुनाफा 19059.72 करोड़ रुपये रहा। यह एक साल पहले के मुनाफे 18155.21 करोड़ रुपये से 5 प्रतिशत ज्यादा है। वहीं दूसरी ओर कुल इनकम 7 प्रतिशत घटकर 92184.38 करोड़ रुपये रही। जून 2025 तिमाही में यह 99200 करोड़ रुपये थी।
