बाजार के करेक्शन और आगे के आउटलुक पर बात करते हुए मार्केट एक्सपर्ट मेहरबून ईरानी ने कहा कि बीते 2 महीने में निफ्टी में बढ़त देखने को मिली लेकिन पोर्टफोलियो में कोई बढ़त नहीं थी। उसका मूल कारण यह था कि बिटेनडाउन सेक्टर जैसे एफएमसीजी, फार्मा शेयरों में बढ़त देखने को मिली और बाकी के सेक्टर और स्टॉक में जहां निवेशकों ने पैसा बनाया था वो शेयर करेक्ट करने लगे। जिसके कारण पोर्टफोलियो में उतार-चढ़ाव देखने को मिला।
