Get App

ये चार स्टॉक्स कम समय में देंगे ज्यादा मुनाफा, दिग्गज एक्सपर्ट्स ने दी खरीदारी की सलाह

HDFC पर शुभम अग्रवाल ने सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उनके मुताबिक इसमें फरवरी के एक्सपायरी वाली 2720 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छी कमाई हो सकती है। इस कॉल में 32 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें कुछ ही दिनों में 40 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। प्रशांत ने इसमें 25 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Feb 16, 2023 पर 12:18 PM
ये चार स्टॉक्स कम समय में देंगे ज्यादा मुनाफा, दिग्गज एक्सपर्ट्स ने दी खरीदारी की सलाह
KEC International पर गौरांग शाह ने मिडकैप सेगमेंट से दांव लगाने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में मध्यम से लंबी अवधि में 525 से 545 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं

मार्केट में लगातार तीसरे दिन तेजी देखने को मिल रही है। बेंचमार्क निफ्टी 18 हजार 100 के पार निकल गया। जबकि सेंसेक्स करीब 400 प्वाइंट ऊपर चढ़कर कारोबार करता नजर आया। आज बाजार की तेजी में RIL, INFOSSY, TCS और ICICI BANK ने जोश भरा है। इसके साथ ही निफ्टी बैंक, मिडकैप इंडेक्स भी तेजी नजर आ रही है। निफ्टी के IT और मेटल इंडेक्स भी एक परसेंट ज्यादा चढ़ गये हैं। एनर्जी, रियल्टी, फार्मा और ऑटो शेयरों में भी अच्छी बाईंग दिख रही है। इस बीच सीएनबीसी-आवाज़ के चार के चौका में भी एक्सपर्ट्स ने कमाई वाले 4 स्टॉक्स सुझाये हैं। शुभम अग्रवाल ने एचडीएफसी के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि सच्चितानंद उत्तेकर ने हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स में आज एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इनके अलावा राजेश सातपुते ने टाटा केमिकलल्स पर दांव लगाया। गौरांग शाह ने भी मिडकैप स्टॉक सुझाया।

चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः HDFC

शुभम अग्रवाल ने HDFC के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें फरवरी के एक्सपायरी वाली 2720 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 32रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 40रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 25 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः Hindustan Aeronautics Future

सच्चितानंद उत्तेकर ने Hindustan Aeronautics पर खरीदारी करने को कहा। उन्होंने कहा कि Hindustan Aeronautics में 2532 के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 2640 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 2490 रुपये पर लगाएं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें