HDFC Life Q4 Result: वैल्यू ऑफ न्यू बिजनेस 8% गिरा, डिविडेंड का ऐलान; ₹1000 करोड़ का जुटाएगी फंड

HDFC Life Q4 Result: HDFC लाइफ के Q4 नतीजे मिले-जुले रहे। VNB 8% गिरा, जबकि APE में हल्की बढ़त दिखी। कंपनी ने डिविडेंड का ऐलान किया और ₹1000 करोड़ फंड जुटाने की योजना बनाई है। जानिए डिटेल।

अपडेटेड Apr 16, 2026 पर 6:06 PM
Story continues below Advertisement
HDFC लाइफ का शेयर गुरुवार को 1.41% गिरकर ₹631.55 पर बंद हुआ।

HDFC Life Q4 Result: HDFC लाइफ इंश्योरेंस के चौथी तिमाही मिले जुले रहे। कंपनी का एनुअलाइज्ड प्रीमियम इक्विवेलेंट (APE) ₹5,254 करोड़ रहा, जो अनुमान ₹5,329 करोड़ से थोड़ा कम है।

वहीं वैल्यू ऑफ न्यू बिजनेस (VNB) ₹1,261 करोड़ रही। यह भी अनुमानित ₹1,269 करोड़ से कम है। हालांकि VNB मार्जिन 24% रहा, जो अनुमान 23.85% से थोड़ा बेहतर है।

ग्रोथ भी, गिरावट भी


APE में सालाना आधार पर 1.3% की हल्की बढ़त रही है। यह पिछले साल ₹5,186 करोड़ था। लेकिन VNB 8.4% घटकर ₹1,261 करोड़ रह गया, जो एक साल पहले ₹1,376 करोड़ था। VNB मार्जिन भी 26.50% से घटकर 24% हो गया है।

पूरे साल का प्रदर्शन

पूरे वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 6% बढ़कर ₹1,910 करोड़ हो गया। अगर लेबर कोड और GST के असर को अलग कर दें, तो असली मुनाफे की ग्रोथ 16% रही। न्यू बिजनेस 8% बढ़ा और दो साल का CAGR 12% रहा। कंपनी की इंडस्ट्री में हिस्सेदारी 11% रही।

FY26 में VNB ₹4,034 करोड़ रहा और मार्जिन 24.2% रहा। अगर नियमों का असर हटा दें, तो मार्जिन 25.5% तक पहुंच जाता है।

प्रोटेक्शन बिजनेस में दम

रिटेल प्रोटेक्शन सेगमेंट में अच्छी तेजी देखने को मिली। Q4FY26 में यह 46% बढ़ा और पूरे साल में 43% की ग्रोथ रही। रिटेल प्रोटेक्शन का हिस्सा 200 बेसिस पॉइंट बढ़कर 7.2% हो गया। राइडर्स को मिलाकर देखें तो प्रोटेक्शन प्रोडक्ट्स का योगदान रिटेल बिजनेस में करीब 10% तक पहुंच गया है।

बाकी अहम आंकड़े

रिटेल सम एश्योर्ड 28% बढ़ा और कंपनी ने अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी। कंपनी का AUM ₹5.30 लाख करोड़ रहा, जिसमें उसकी सहायक HDFC Pension Fund Management भी शामिल है।

परसिस्टेंसी रेशियो स्थिर रहा- 13 महीने का 85% और 61 महीने का 64%। रिन्यूअल कलेक्शन 15% बढ़ा। एम्बेडेड वैल्यू ₹62,139 करोड़ रही और ऑपरेटिंग RoEV 15% रहा। एडजस्ट करने पर यह 15.4% हो जाता है। सॉल्वेंसी रेशियो 177% रहा।

डिविडेंड और फंड जुटाने की तैयारी

HDFC लाइफ ने FY26 के लिए ₹2.10 प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड देने की सिफारिश की है। इसके लिए 19 जून 2026 रिकॉर्ड डेट तय की गई है और भुगतान 20 जुलाई 2026 या उसके बाद किया जाएगा।

साथ ही कंपनी ने अपनी पैरेंट कंपनी HDFC Bank से ₹1,000 करोड़ जुटाने के लिए प्रेफरेंशियल इश्यू को मंजूरी दी है, ताकि सॉल्वेंसी मजबूत की जा सके।

HDFC लाइफ के शेयरों का हाल

HDFC लाइफ का शेयर गुरुवार को 1.41% गिरकर ₹631.55 पर बंद हुआ। पिछले 6 महीने में स्टॉक ने 15.12% का नेगेटिव रिटर्न दिया है। इसका मार्केट कैप 1.36 लाख करोड़ रुपये है।

Wipro Q4 Results: 12% बढ़कर ₹3502 करोड़ हुआ मुनाफा, उम्मीद से कमजोर रहा रेवेन्यू

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।