Stock Tips: घरेलू मार्केट में आज रौनक दिख रही है। BSE Sensex के 30 में से 18 स्टॉक्स और Nifty 50 के 50 में से 29 शेयर ग्रीन जोन में हैं। सेंसेक्स फिलहाल 0.27 फीसदी के उछाल के साथ 61,442.58 और निफ्टी 0.28 फीसदी मजबूत होकर 18,066.30 पर है। निवेश को लेकर बात करें तो कुछ ऐसे इंडिविजुअल स्टॉक्स हैं जिनके टारगेट प्राइस में घरेलू ब्रोकरेज फर्म एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने कटौती की है। यहां ऐसे पांच स्टॉक्स में बारे में बताया जा रहा है जिनके टारगेट में कटौती हुई है तो इनमें से चेक कर लें कि आपके पोर्टफोलियो में कौन से हैं।
