अमेरिका में पूरे 2023 तक दरें बढ़ने की कमेंट्री से बाजार आज मायूस रहा। सेंसेक्स आज 500 अंक नीचे फिसल गया। वहीं, निफ्टी भी 18500 के नीचे फिसल गया है। आज सभी सेक्टरों में बिकवाली देखने को मिली है। अमेरिका में मंदी की आशंका से IT सेक्टर डर गया है। निफ्टी का आईटी इंडेक्स करीब 1.5 फीसदी नीचे चला गया है। इंफोसिस, TCS,टेक महिंद्रा, HCL टेक आज 2 फीसदी तक लुढ़क गए हैं। मिडकैप IT शेयरों की भी आज धुलाई हुई है। कमजोर बाजार में भी फाइनेंशियल सेक्टर आज दम दिखाते नजर आए हैं। NBFCS और सरकारी बैंकों में जोरदार खरीदारी रही है। IOB और UCO बैंक करीब 10 फीसदी ऊपर बंद हुए हैं। L&T FIN, M&M FIN, PNB HOUSING में भी तेजी रही है।
