HEG Share Price: ग्रेफाइट इलेक्ट्रोड मेकर में भूचाल, Q4 में घाटा 54% बढ़ने से भारी बिकवाली; शेयर 9% लुढ़का

HEG Share Price: मार्च 2026 तिमाही में ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 603.21 करोड़ रुपये दर्ज किया गया, जो एक साल पहले से 12.4 प्रतिशत ज्यादा है। वित्त वर्ष 2026 के दौरान शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा 341.36 करोड़ रुपये रहा

अपडेटेड Apr 30, 2026 पर 4:14 PM
HEG में मार्च 2026 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 56.28 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

ग्रेफाइट इलेक्ट्रोड बनाने वाली HEG Ltd के शेयरहोल्डर्स के लिए 30 अप्रैल बेहद खराब दिन रहा। शेयर की कीमत दिन में पिछली क्लोजिंग से 11.8 प्रतिशत तक गिरकर 580.10 रुपये के लो तक चली गई। बाद में शेयर 9.4 प्रतिशत गिरावट के साथ 596 रुपये पर बंद हुआ। मार्केट कैप घटकर 11500 करोड़ रुपये पर आ गया। कंपनी की ​जनवरी-मार्च 2026 तिमाही में परफॉरमेंस खराब रहने के चलते शेयर में बिकवाली का दबाव दिखा। तिमाही के दौरान कंपनी का शुद्ध कंसोलिडेटेड घाटा 54.4 प्रतिशत बढ़कर 113.77 करोड़ रुपये रह गया। एक साल पहले घाटा 73.67 करोड़ रुपये था।

ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 603.21 करोड़ रुपये दर्ज किया गया, जो मार्च 2025 तिमाही के 536.58 करोड़ रुपये से 12.4 प्रतिशत ज्यादा है। कंपनी ने शेयर बाजारों को बताया है कि मार्च 2026 तिमाही में उसके कुल खर्च 814.81 करोड़ रुपये के रहे। एक साल पहले खर्च 653.81 करोड़ रुपये के थे। वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 2568.50 करोड़ रुपये और शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा 341.36 करोड़ रुपये रहा।

HEG का शेयर एक साल में 28 प्रतिशत मजबूत


HEG के शेयर की फेस वैल्यू 2 रुपये है। कंपनी में मार्च 2026 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 56.28 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। शेयर एक साल में 28 प्रतिशत चढ़ा है। शेयर का BSE पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 685.10 रुपये और एडजस्टेड लो 416.15 रुपये है। शेयर BSE 500 इंडेक्स का हिस्सा है। यह कंपनी LNJ भीलवाड़ा ग्रुप के तहत आती है।

डिविडेंड भी देने वाली है कंपनी

HEG के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 3.40 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड देने का फैसला किया है। इस पर कंपनी की सालाना आम बैठक (AGM) में शेयरहोल्डर्स की मंजूरी ली जाएगी। मीटिंग खत्म होने के बाद 30 दिनों के अंदर डिविडेंड का पेमेंट किया जाएगा। अभी रिकॉर्ड डेट तय नहीं हुई है। तक जिन लोगों के नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में होंगे, वे डिविडेंड के हकदार होंगे।

HUL Q4 Results: मार्च तिमाही में मुनाफा 21% बढ़ा, ₹22 के डिविडेंड का ऐलान; फिर भी 4% टूटा शेयर

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।