अधिकांश म्यूचुअल फंड शेयरों का चुनाव करते समय बॉटम अप अप्रोच अपनाते हैं। लेकिन इस समय फंड मैनेजर शेयरों का चुनाव करने में सावधानी बरत रहे हैं। वे ऐसे सेक्टरों पर दांव लगा रहे हैं जिनके प्रदर्शन में स्थिरता रही है और जिनके आय और मुनाफे में आगे भी अच्छी ग्रोथ होनें की उम्मीद है। पिछले दो सालों के दौरान COVID-19 ने पूरी दुनिया में तबाही मचाई है। इसने कंपनियों के कारोबार के तरीके को भी बदलकर रख दिया है। इस स्थिति में कई नई सेक्टर लाइमलाइट में आ गए हैं जबकि कई सेक्टर अर्श से फर्श पर आ गए हैं। यहां हम ऐसे 6 सेक्टरों के बारे में बता रहे हैं जिन में म्यूचुअल फंड खरीदारी कर रहे हैं। इस स्टोरी में दिए गए आंकड़े 31 अगस्त 2021 तक के हैं।
बैंकिंग इस समय म्यूचुअल फंडों का पसंदीदा सेक्टर है। इंडस्ट्री AUM का करीब 1/5 हिस्सा इसी सेक्टर में है। पिछले दो दशकों में इस सेक्टर में भारत की जीडीपी से ज्यादा ग्रोथ देखने को मिली है। म्यूचुअल फंडों की होल्डिंग में शामिल टॉप 5 बैंकिंग शेयरों में ICICI Bank, HDFC Bank, State Bank Of India, Axis Bank और Kotak Mahindra Bank के नाम शामिल हैं।
टेक्नोलॉजी और डीजिटलाइजेशन पर बढ़ते खर्च के बीच सॉफ्टवेयर कंपनियां फोकस में हैं। जिसको देखते हुए Infosys, Tata Consultancy Services, HCL Technologies, Tech Mahindra और Info Edge (India)में एमएफ की खरीदारी देखने को मिल रही है।
बीमा कंपनियां (insurance companies) और non-bank firms भी म्यूचुएल फंडों की शॉपिंग लिस्ट में अच्छा स्थान रखती हैं। म्यूचुअल फंडों ने HDFC Ltd, Bajaj Finance, SBI Life Insurance Company, Bajaj Finserv और Max Financial Services में जोरदार खरीदारी की है।
डिफेंसिव सेक्टर के तौर पर पहचने जाने वाले FMCG पर भी एमएफ बुलिश हैं। इस सेक्टर के एमएफ से पसंदीदा शेयरों में ITC, Hindustan Unilever, Asian Paints, Nestle India और Tata Consumer Products के नाम शामिल हैं।
2015 और 2020 के बीच का समय भारतीय फार्मा कंपनियों के लिए मुश्किल का समय था। हालांकि Covid-19 के दौर में कुछ दवाओं की मांग में बढ़त के चलते फार्मा कंपनियों में तेजी आई। इस सेक्टर के एमएफ से पसंदीदा शेयरों में Sun Pharmaceutical Industries, Divis Laboratories, Cipla, Dr. Reddys Laboratories और Ipca Laboratories के नाम शामिल हैं।
प्रेट्रोलियम प्रोडक्ट सेक्टर के कुछ शेयर भी फंड मैनेजरों की पसंदीदा सूचि में शामिल हैं। इनमें Reliance Industries, Bharat Petroleum Corporation, Hindustan Petroleum Corporation, Indian Oil Corporation और Castrol India के नाम शामिल हैं।