Hero MotoCorp ने इस वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के नतीजें जारी कर दिए हैं। इस दौरान कंपनी के ऑपरेटिंग मार्जिन में अच्छा सुधार दिखा है। इसमें रॉ मैटेरियल की कीमतों में गिरावट का हाथ है। कंपनी के रेवेन्यू में भी अच्छी ग्रोथ दिखी है। इसमें प्रीमियम सेगमेंट में लॉन्च किए गए नए मॉडल्स का हाथ हो सकता है। कंपनी को मांग में वृद्धि देखने को मिली है। खासकर ग्रामीण इलाकों में इसके प्रोडक्ट्स की मांग बढ़ी है। इसकी बदौलत कंपनी की साल दर साल ग्रोथ 17.7 फीसदी रही है। नेट ऑपरेटिंग रेवेन्यू की ग्रोथ साल दर साल 20.6 फीसदी रही है। इसमें रियलाइजेशन में 2.4 फीसदी इजाफा की भूमिका है।
