Hero MotoCorp Share Price: मार्च में ज्यादा गाड़ियां बेचने के बावजूद हीरो मोटोकॉर्प का शेयर क्रैश

कंपनी के शेयर सुबह में कमजोर खुले। उसके बाद 3 फीसदी से ज्यादा क्रैश कर गए। इस गिरावट ने निवेशकों को चौंकाया है, क्योंकि मार्च में कंपनी की सेल्स अच्छी रही। सुबह 10:12 बजे कंपनी का शेयर 3.54 फीसदी गिरकर 4,940 रुपये पर चल रहा था। 2 अप्रैल को शेयर बाजार में भी गिरावट दिखी

अपडेटेड Apr 02, 2026 पर 10:30 AM
Story continues below Advertisement
हीरो मोटोकॉर्प का शेयर इस साल अब तक करीब 15.48 फीसदी गिरा है।

हीरो मोटोकॉर्प के शेयरों में 2 अप्रैल को गिरावट दिखी। सुबह में शेयर कमजोर खुले। उसके बाद 3 फीसदी से ज्यादा क्रैश कर गए। इस गिरावट ने निवेशकों को चौंकाया है, क्योंकि मार्च में कंपनी की सेल्स अच्छी रही। सुबह 10:12 बजे कंपनी का शेयर 3.54 फीसदी गिरकर 4,940 रुपये पर चल रहा था। 2 अप्रैल को शेयर बाजार में भी गिरावट दिखी। सेंसेक्स और निफ्टी पर बड़ा दबाव देखने को मिला।

Euler Motors में हीरो मोटोकॉर्प की 36 फीसदी हिस्सेदारी

Hero MotoCorp ने Euler Motors में 2,68,219 सीरीज ई कंपल्सर्ली कनवर्टिबल प्रीफरेंस शेयरों के अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी कर ली है। इस पर कंपनी ने 210 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। इस ट्रांजेक्शन के बाद Euler Motors में फुली डायल्यूटेड बेसिस पर हीरो मोटोकॉर्प की हिस्सेदारी 36.67 फीसदी हो गई है।


मार्च में अच्छी रही हीरो मोटोकॉर्प की गाड़ियों की बिक्री

हीरो मोटोकॉर्प टू-व्हीलर्स बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक है। कंपनी ने 1 अप्रैल को मार्च की बिक्री के बारे में जानकारी दी। मार्च में कंपनी की व्हीकल्स डिस्पैच 5,98,198 यूनिट्स रही, जो एक साल पहले की समान अवधि के मुकाबले 8.84 फीसदी ज्यादा है। पिछले साल मार्च में कंपनी का टोटल व्हीकल्स डिस्पैच 5,49,604 यूनिट्स थी।

स्कूटर सेगमेंट में मार्च सेल्स में डबल डिजिट ग्रोथ

मार्च में कंपनी रिटेल सेल्स भी अच्छी रही। तेलंगाना को छोड़ वाहन डेटा के मुताबिक, कंपनी की व्हीकल्स का कुल रेजिस्ट्रेशन 5,42,436 यूनिट्स रही। कंपनी ने कहा है कि यह करीब 24 फीसदी की ग्रोथ है। कंपनी की कुल सेल्स में 100-125सीसी सेगमेंट की ज्यादा हिस्सेदारी रही। कंपनी ने कहा है कि स्कूटर सेगमेंट में डबल डिजिट ग्रोथ दिखी। कंपनी ने ग्रामीण इलाकों में भी अच्छी डिमांड की जानकारी दी है।

यह भी पढ़ें: ट्रंप के भाषण के बाद ऑस्ट्रेलिया से लेकर जापान तक वैश्विक बाजारों में कोहराम, सोना और चांदी भी लुढ़के

इस साल 15 फीसदी गिरा है कंपनी का शेयर

हीरो मोटोकॉर्प का शेयर इस साल अब तक करीब 15.48 फीसदी गिरा है। हालांकि, बीते एक साल में यह 30 फीसदी चढ़ा है। कंपनी की गाड़ियों की छोटे-बड़े शहरों के साथ ही देश के ग्रामीण इलाकों में अच्छी मांग है। हालांकि, इसका मुकाबला होंडा, टीवीएस मोटर्स और बजाज जैसी दिग्गज कंपनियों से है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।