Hero MotoCorp Share Price: अगस्त में बाइक बिक्री और एक्सपोर्ट में गिरावट से बिगड़ा सेंटिमेंट, शेयर 4% लुढ़का

Hero MotoCorp Share Price: अगस्त में एक्सपोर्ट एक साल पहले के मुकाबले 24.6 प्रतिशत कम रहा। देश के अंदर बिक्री एक साल पहले की तुलना में 4.46 प्रतिशत बढ़कर 5.42 लाख यूनिट्स से ज्यादा रही। स्कूटरों की बिक्री में 42.8 प्रतिशत का इजाफा हुआ

अपडेटेड Sep 02, 2026 पर 4:30 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
अगस्त 2026 में Hero MotoCorp की कुल बिक्री सालाना आधार पर 2.65 प्रतिशत बढ़ गई।

स्कूटर-मोटरसाइकिल बनाने वाली कंपनी हीरो मोटोकॉर्प के शेयरों में 2 सितंबर के कारोबार में लगभग 7 प्रतिशत तक की गिरावट दिखी। BSE पर शेयर 5169 रुपये के लो तक गया। बाद में 4 प्रतिशत से ज्यादा गिरावट के साथ 5309 रुपये पर बंद हुआ। कंपनी ने एक दिन पहले अगस्त की बिक्री का डेटा जारी किया था। मोटरसाइकिलों की बिक्री और एक्सपोर्ट में गिरावट के बाद शेयर में बिकवाली का दबाव है। अगस्त 2026 में कंपनी की कुल बिक्री सालाना आधार पर 2.65 प्रतिशत बढ़कर 5.68 लाख यूनिट से ज्यादा रही।

देश के अंदर बिक्री एक साल पहले की तुलना में 4.46 प्रतिशत बढ़कर 5.42 लाख यूनिट्स से ज्यादा रही। वहीं मोटरसाइकिलों की बिक्री में सालाना आधार पर 1.5 प्रतिशत की गिरावट आई और यह 4.93 लाख यूनिट से ज्यादा रही। स्कूटरों की बिक्री में 42.8 प्रतिशत का इजाफा हुआ और आंकड़ा 52,204 यूनिट्स का रहा।

अगस्त में एक्सपोर्ट एक साल पहले के मुकाबले 24.6 प्रतिशत कम रहा। कंपनी ने देश के बाहर 26,093 यूनिट्स को भेजा। शेयर में आई ताजा गिरावट के बाद हीरो मोटोकॉर्प का मार्केट कैप घटकर 1.04 लाख करोड़ रुपये हो गया है। शेयर की फेस वैल्यू 2 रुपये है।


Hero MotoCorp शेयर 3 साल में 81 प्रतिशत मजबूत

हीरो मोटोकॉर्प का शेयर BSE 100 इंडेक्स का हिस्सा है। शेयर साल 2026 में अब तक 9 प्रतिशत नीचे आया है। 3 साल में कीमत 81 प्रतिशत चढ़ी है। शेयर का BSE पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 6,390 रुपये और एडजस्टेड लो 4,671.55 रुपये है। कंपनी में जून 2026 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 34.73 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

Pharma Stocks: अमेरिकी इंवेस्टमेंट फर्म ने लिस्टिंग के दिन की खरीदारी, जोश में 5% उछल पड़े शेयर

कंपनी की वित्तीय सेहत

हीरो मोटोकॉर्प का अप्रैल-जून 2026 तिमाही में रेवेन्यू 12,998.82 करोड़ रुपये रहा। शुद्ध मुनाफा 1,454.48 करोड़ रुपये और प्रति शेयर अर्निंग 72.69 करोड़ रुपये दर्ज की गई। पूरे वित्त वर्ष 2026 के दौरान कंपनी का रेवेन्यू 46,830.14 करोड़ रुपये, शुद्ध मुनाफा 5,268.21 करोड़ रुपये और प्रति शेयर अर्निंग 263.34 करोड़ रुपये रही।

हाल ही में हीरो मोटोकॉर्प ने सिंगापुर सरकार से खुले बाजार में 1,758 करोड़ रुपये के शेयर खरीदकर एथर एनर्जी में हिस्सेदारी बढ़ाकर 32.8 प्रतिशत कर ली है। हीरो मोटोकॉर्प, एथर की प्रमोटर कंपनियों में से एक है। एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, हीरो मोटोकॉर्प ने एथर के 1,18,80,000 शेयर 1,758.24 करोड़ रुपये में खरीदे।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।