अप्रैल एक्सपायरी के दिन बाजार में मजबूती देखने को मिल रही है। निफ्टी 17800 के ऊपर कारोबार करता हुआ दिखा। मिडकैप, स्मॉलकैप का अच्छा प्रदर्शन आज भी जारी है। बाजार में आज एफएंडओ गेनर्स में परसिस्टेंट सिस्टम्स, बजाज फिनसर्व, जीएमआर एयरपोर्ट्स के स्टॉक्स शामिल रहे जिसमें 2 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी नजर आई। वहीं पावर ग्रिड, एचयूएल और ग्रासिम के शेयर आज एफएंडओ लूजर्स कैटेगरी में नजर आये। इस बीच आज Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत ने हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में शानदार एफएंडओ कॉल्स बताये। इसके साथ उन्होंने एक सस्ता ऑप्शन कॉल भी बताया। जानते हैं उनके दमदार कॉल्स-
