Get App

ये स्मॉल कैप स्टॉक अपने 52-वीक हाई से 30% टूटे लेकिन 200-DMA के ऊपर, बनी रहे इनपर नजर

200-DMA ऐसे स्टॉकों को चुनने में सहायता कर सकता है जो बाजार के इस उठापटक में भी मजबूत शेयरों में भी चुनने में सहायक हो सकता है।

MoneyControl Newsअपडेटेड May 21, 2021 पर 9:28 AM
ये स्मॉल कैप स्टॉक अपने 52-वीक हाई से 30% टूटे लेकिन 200-DMA के ऊपर, बनी रहे इनपर नजर

निवेशकों के लिए टेक्निकली  मजबूत लेकिन सस्ते में मिल रहे शेयर हरदम रुचि का विषय रहे है। मनीकंट्रोल यहां आपको ऐसे कुछ स्मॉलकैप शेयरों की सूची दे रहा है जो अपने 52 वीक हाई से 30 फीसदी तक टूटे है लेकिन अभी भी अपने 200-DMA से ऊपर कारोबार कर रहे है। इनमें से भी 9 स्टॉक ऐसे है जो अपने 200-DMA से 15 फीसदी ऊपर कारोबार कर रहे है।

200-DMA ऐसे स्टॉकों को चुनने में सहायता कर सकता है जो बाजार के इस उठापटक में भी मजबूत शेयरों में भी चुनने में सहायक हो सकता है। सामान्य नियम यह है कि अगर कोई स्टॉक अपने 200-DMA से ऊपर ट्रेड कर रहा है तो उसमें ऊपर जाने की ताकत होती है हालांकि शॉर्ट टर्म में उनमें कुछ गिरावट देखने को मिल सकती है।

हमने अपने इस विश्लेषण में केवल उन शेयरों को शामिल किया है जिन्होंने 2021 में अपने 52 हफ्तों का हाई छूआ है।

Yaarii Digital Integrated Services | यह स्टॉक अपने 182.85 रुपये के 52 वीक हाई से 45 फीसदी टूटकर 18 मई 2021 को 100.9 रुपये पर नजर आ रहा था। हालांकि अभी यह शेयर 83.42 रुपये के अपने  200-DMA  से 21 फीसदी ऊपर कारोबार कर रहा है।


SORIL Infra Resources Ltd. | यह स्टॉक अपने 227.35 रुपये के 52 वीक हाई से 42 फीसदी टूटकर 18 मई 2021 को 132.15  रुपये पर नजर आ रहा था। हालांकि अभी यह शेयर 104.49 रुपये के अपने  200-DMA  से 26 फीसदी ऊपर कारोबार कर रहा है।

Gayatri Projects Ltd. | यह स्टॉक अपने 48.6 रुपये के 52 वीक हाई से 39 फीसदी टूटकर 18 मई 2021 को 29.6  रुपये पर नजर आ रहा था। हालांकि अभी यह शेयर 29.16 रुपये के अपने  200-DMA  से 2 फीसदी ऊपर कारोबार कर रहा है।

Suzlon Energy Ltd. | यह स्टॉक अपने 8.68  रुपये के 52 वीक हाई से 36 फीसदी टूटकर 18 मई 2021 को 5.56   रुपये पर नजर आ रहा था। हालांकि अभी यह शेयर 4.65 रुपये के अपने  200-DMA  से 20 फीसदी ऊपर कारोबार कर रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें