मार्केट रेगुलेटर SEBI ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को लॉक कर दिया। ऐसा दावा किया जा रहा है कि SEBI ने अपना X अकाउंट लॉक कर दिया और अब उसके पोस्ट कोई भी यूजर नहीं देख सकता। कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने इस मुद्दे को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उठाया। उन्होंने X पर SEBI के लॉक अकाउंट का एक स्क्रीनशॉट शेयर कर लिखा, "कोई सार्वजनिक संस्था ऐसा कैसे कर सकती है?"
