'कांग्रेस की साजिश है हिंडनबर्ग रिपोर्ट', रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी को कहा विदेशी एजेंट

BJP-Congress on Hindenburg Report: अमेरिकी शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग ने कुछ दिन पहले अदाणी ग्रुप से जुड़े मामले में सेबी प्रमुख माधबी पुरी बुच पर गंभीर आरोप लगाए। इस मामले में सेबी और सेबी प्रमुख माधबी के साथ-साथ सरकार की तरफ से भी आधिकारिक बयान आ गया है। इस मामले को लेकर विपक्ष सरकार पर हमलावर है तो बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने आज राहुल गांधी को विदेशी एजेंट कह दिया

अपडेटेड Aug 12, 2024 पर 2:39 PM
हिंडनबर्ग की रिपोर्ट शनिवार को आई थी। इस पर रविशंकर प्रसाद ने कहा कि इस रिपोर्ट का मकसद रविवार को गुस्सा भड़काना था। इन सबका लक्ष्य सोमवार को कैपिटल मार्केट में घबराहट का माहौल बनाना था।

BJP-Congress on Hindenburg Report: अदाणी ग्रुप से जुड़ी हिंडनबर्ग की लेटेस्ट रिपोर्ट में सेबी की प्रमुख माधबी पुरी बुच और उनके पति धवल बुच पर आरोप लगाया गया है। इसे लेकर बीजेपी के रवि शंकर प्रसाद ने कांग्रेस पर हल्ला बोला है। आज मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने विपक्ष के नेता राहुल गांधी को 'सोरोस एजेंट' कहा। उन्होंने दावा किया कि हिंडनबर्ग की लेटेस्ट रिपोर्ट कांग्रेस का षड्यंत्र है ताकि देश में निवेश को रोका जा सके। उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस पार्टी, उसके सहयोगियों और टूलकिट गिरोह ने मिलकर देश में आर्थिक अराजकता और अस्थिरता लाने की साजिश रची है। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट मे सेबी की प्रमुख और उनके पति पर अदाणी ग्रुप से जुड़ी ऑफशोर एंटिटीज में हिस्सेदारी होने का आरोप लगाया है

Hindenburg Report की टाइमिंग पर भी उठाए सवाल

रविशंकर प्रसाद ने रिपोर्ट की टाइमिंग पर भी सवाल उठाया। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट शनिवार को आई थी। इस पर रविशंकर प्रसाद ने कहा कि इस रिपोर्ट का मकसद रविवार को गुस्सा भड़काना था। इन सबका लक्ष्य सोमवार को कैपिटल मार्केट में घबराहट का माहौल बनाना था।


इंडस्ट्री के दिग्गज SEBI के सपोर्ट में

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट को लेकर राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। वहीं दूसरी तरफ इंडस्ट्री के दिग्गज सेबी की प्रमुख माधबी के सपोर्ट में आ गए हैं। सेबी के पूर्व एग्जेक्यूटिव डायरेक्टर जेएन गुप्ता का कहना है कि सेबी प्रमुख माधबी पुरी बुच पर लगे आरोपों में रत्ती भर सच्चाई नहीं है। दिग्गज निवेशक विजय केडिया ने भी X (पूर्व नाम Twitter) पर लिखा कि हिंडनबर्ग स्मार्ट नहीं निकला और उसका ब्लैकमेल प्लान फेल हो गया। इससे पहले हिंडनबर्ग ने अदाणी ग्रुप पर पिछले साल 24 जनवरी 2023 को 'अदाणी ग्रुप: हाऊ द वर्ल्ड्स थर्ड रिचेस्च मैन इज पुलिंग द लार्जेस्ट कॉन इन द कॉरपोरेट हिस्ट्री' रिपोर्ट ऐसे समय में जारी किया था, जब ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज का 24 हजार करोड़ रुपये का एफपीओ आने वाला था।

Hindenburg-Adani Case: सेबी प्रमुख पर हमले में सरकार का आया जवाब, कही ये बात

Hindenburg Report: हिंडनबर्ग रिपोर्ट भारत के खिलाफ एक बड़ी साजिश, एक भारतीय के तौर पर सभी को एक जुट होकर देना चाहिए जवाब

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।