Hindustan Copper News: हिंदुस्तान कॉपर को झारखंड में ₹929 करोड़ का डिमांड नोटिस मिला है। यह नोटिस झारखंड के डिपार्टमेंट ऑफ माइन्स एंड जियोलॉजी के तहत जमशेदपुर के ईस्ट सिंघभूम के डिस्ट्रिक्ट माइनिंग ऑफिसर ने भेजा है। 12 तारीख की जारी में इस नोटिस में कंपनी से ₹929.40 करोड़ की डिमांड की गई है। कंपनी ने इसके बारे में 13 फरवरी को एक्सचेंज फाइलिंग में बताया। इसका असर अब सोमवार 16 फरवरी को स्टॉक मार्केट खुलने पर दिख सकता है। अभी की बात करें तो इस हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन 13 फरवरी को बीएसई पर यह 5.48% की गिरावट के साथ ₹590.35 (Hindustan Copper Share Price) पर बंद हुआ था।
