HUL के शेयर के लिए ब्रोकरेज ने बढ़ाया टारगेट प्राइस, स्टॉक में गिरावट

Hindustan Unilever Stock Price: कंपनी की कुल आमदनी 1.81 प्रतिशत बढ़कर 15,964 करोड़ रुपये हो गई। शेयर सुबह बीएसई पर लाल निशान में 2759.95 रुपये पर खुला। इसके बाद यह पिछले बंद भाव से 3 प्रतिशत लुढ़का और 2674.10 रुपये के लो को छू गया। ब्रोकरेज का मानना है कि अब कंपनी के मार्केट शेयर में बढ़ोतरी होगी

अपडेटेड Jul 24, 2024 पर 3:56 PM
Story continues below Advertisement
अप्रैल—जून 2024 तिमाही में हिंदुस्तान यूनिलीवर का का कुल खर्च सालाना आधार पर 1.8 प्रतिशत बढ़कर 12,385 करोड़ रुपये हो गया।

Hindustan Unilever Share Price: अप्रैल-जून 2024 तिमाही के नतीजे बहुत अच्छे न रहने के चलते हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर में 24 जुलाई को 3 प्रतिशत तक की गिरावट दिखी। तिमाही के दौरान कंपनी का शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 2.2 प्रतिशत बढ़कर 2,612 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 2,556 करोड़ रुपये रहा था। तिमाही में कंपनी का बिक्री से रेवेन्यू 1.68 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 15,497 करोड़ रुपये हो गया, जबकि साल भर पहले की समान अवधि में यह 15,240 करोड़ रुपये था।

Hindustan Unilever का शेयर सुबह बीएसई पर लाल निशान में 2759.95 रुपये पर खुला। इसके बाद यह पिछले बंद भाव से 3 प्रतिशत लुढ़का और 2674.10 रुपये के लो को छू गया। कारोबार बंद होने पर शेयर करीब 2 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2716.80 रुपये पर सेटल हुआ। हालांकि ब्रोकरेज हिंदुस्तान यूनिलीवर के नतीजों से संतुष्ट हैं। उन्होंने पॉजिटिव आउटलुक के साथ शेयर के लिए टारगेट प्राइस बढ़ा दिया है। कंपनी ने ग्रामीण मांग में रिकवरी देखी है और प्रीमियम पोर्टफोलियो पर इसका फोकस जारी है। ब्रोकरेज का मानना है कि अब कंपनी के मार्केट शेयर में बढ़ोतरी होगी।

किस ब्रोकरेज ने ​कितना दिया टारगेट प्राइस


नुवामा इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज, Investec और Emkay Global ने हिंदुस्तान यूनिलीवर के लिए टारगेट प्राइस बढ़ाया है। नुवामा ने बाय रेटिंग के साथ 3375 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस दिया है। यह शेयर के 24 जुलाई को बंद भाव से 24 प्रतिशत ज्यादा है। इसी तरह नोमुरा ने बाय रेटिंग के साथ 3200 रुपये, एमके ग्लोबल ने बाय रेटिंग के साथ 3100 रुपये, ICICI Securities ने एड रेटिंग के साथ 2950 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस दिया है। इनवेस्टेक ने होल्ड कॉल के साथ 2797 रुपये और मॉर्गन स्टेनली ने अंडरवेट कॉल के साथ 1876 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस सेट किया है।

Dr. Reddy's कर रही स्टॉक स्प्लिट की तैयारी, 27 जुलाई को सामने आएगा बोर्ड का फैसला

अप्रैल-जून 2024 तिमाही में हिंदुस्तान यूनिलीवर का का कुल खर्च सालाना आधार पर 1.8 प्रतिशत बढ़कर 12,385 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी की कुल आमदनी 1.81 प्रतिशत बढ़कर 15,964 करोड़ रुपये हो गई। जून 2024 के आखिर तक कंपनी में प्रमोटर्स के पास 61.90 प्रतिशत और पब्लिक शेयरहोल्डर्स के पास 38.10 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।