Get App

Hindustan Zinc Shares: हिंदुस्तान जिंक के शेयर 5% तक फिसले, चांदी का भाव 8% तक गिरने से लगा झटका

Hindustan Zinc Shares: हिंदुस्तान जिंक के शेयरों में सोमवार 29 दिसंबर को तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिला। चांदी की कीमतों में सोमवार को आई तेज गिरावट का असर कंपनी के शेयरों पर भी देखने को मिला। कंपनी के शेयर कारोबार के दौरान अपने इंट्राडे-हाई से 5 प्रतिशत तक टूट गए। इससे पहले हिंदुस्तान जिंक के शेयरों ने आज कारोबार की शुरुआत तेजी के साथ की थी

Curated By: Vikrant singhअपडेटेड Dec 29, 2025 पर 3:43 PM
Hindustan Zinc Shares: हिंदुस्तान जिंक के शेयर 5% तक फिसले, चांदी का भाव 8% तक गिरने से लगा झटका
Hindustan Zinc Shares: बीते एक महीने में हिंदुस्तान जिंक के शेयरों में लगभग 26% की तेजी आई है

Hindustan Zinc Shares: हिंदुस्तान जिंक के शेयरों में सोमवार 29 दिसंबर को तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिला। चांदी की कीमतों में सोमवार को आई तेज गिरावट का असर कंपनी के शेयरों पर भी देखने को मिला। कंपनी के शेयर कारोबार के दौरान अपने इंट्राडे-हाई से 5 प्रतिशत तक टूट गए। इससे पहले हिंदुस्तान जिंक के शेयरों ने आज कारोबार की शुरुआत तेजी के साथ की थी।

सुबह के कारोबार में कंपनी के शेयर 656.35 रुपये के स्तर तक पहुंच गए, जो इसका नया 52-वीक हाई है। हालांकि इसके बाद मुनाफावसूली और चांदी की कीमतों में कमजोरी के चलते शेयर ने सारी बढ़त गंवा दी। दोपहर के कारोबार में यह करीब 2 प्रतिशत गिरकर 622.25 रुपये प्रति शेयर के स्तर पर ट्रेड करता दिखा।

चांदी की कीमतों में 8% से ज्यादा की गिरावट

MCX पर मार्च एक्सपायरी वाली चांदी की कीमतों ने शुरुआती कारोबार में ₹2,54,174 प्रति किलो का ऑल-टाइम हाई बनाया था। हालांकि, रिकॉर्ड तेजी के बाद चांदी में तेज मुनाफावसूली देखने को मिली और भाव 8 प्रतिशत से ज्यादा टूटकर ₹2,33,120 प्रति किलो तक आ गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें