Get App

TCS Q1 Results: टाटा ग्रुप की आईटी कंपनी को ₹13349 करोड़ का मुनाफा, डिविडेंड का ऐलान

TCS Q1 Results: टाटा ग्रुप की आईटी कंपनी TCS ने तिमाही नतीजे का ऐलान कर दिया। मुनाफा अनुमान से थोड़ा कम रहा, लेकिन रेवेन्यू उम्मीद से बेहतर निकला। कंपनी ने AI कारोबार में मजबूत ग्रोथ दिखाई और डिविडेंड का भी ऐलान किया। जानिए डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Jul 09, 2026 पर 4:29 PM
TCS Q1 Results: टाटा ग्रुप की आईटी कंपनी को ₹13349 करोड़ का मुनाफा, डिविडेंड का ऐलान
TCS ने 12 रुपये प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड का भी ऐलान किया है।

TCS Q1 Results: टाटा ग्रुप की आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने वित्त वर्ष 2026-27 की अप्रैल-जून तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। TCS का मुनाफा बाजार के अनुमान से थोड़ा कम रहा, जबकि रेवेन्यू अनुमान से बेहतर आया।

वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 13,349 करोड़ रुपये रहा। CNBC-TV18 के सर्वे में 13,461 करोड़ रुपये के मुनाफे का अनुमान लगाया गया था। वहीं, कंपनी का रेवेन्यू 72,275 करोड़ रुपये रहा, जो बाजार के 71,847 करोड़ रुपये के अनुमान से अधिक है।

AI कारोबार में मजबूत बढ़त

TCS का एनुअलाइज्ड AI रेवेन्यू 2.6 अरब डॉलर रहा। यह पिछली तिमाही के मुकाबले 13.6% ज्यादा है। तिमाही के दौरान TCS ने 9.5 अरब डॉलर का Total Contract Value (TCV) हासिल किया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें