Hindustan Zinc Share Price: हिंदुस्तान जिंक के शेयरों में आज खरीदारी का जोरदार रुझान दिखा और शेयर 3 फीसदी से अधिक उछल गए। हालांकि फिर मुनाफावसूली के दबाव में यह रेड जोन में आ गया। शेयरों में खरीदारी का रुझान ऑफर फॉर सेल के चलते आया जो इस वित्त वर्ष 2024-25 में पूरा हो सकता है। सीएनबीएसी-टीवी18 को सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है। हिंदुस्तान जिंक में सरकार कई किश्तों में अपनी हिस्सेदारी हल्की करने की योजना बना रही है। अब इसके इसी वित्त वर्ष 2025 में होने के खुलासे पर शेयर उछल गए। आज BSE पर यह 2.29 फीसदी की गिरावट के साथ 595.05 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 3.79 फीसदी के उछाल के साथ 632.10 रुपये पर पहुंच गया था।
