Hindustan Zinc Share Price: वेदांता ग्रुप की कंपनी हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड के शेयर में 21 जून के कारोबार में 2 प्रतिशत की तेजी आई। कंपनी ने नेक्स्ट जनरेशन जिंक बैटरीज विकसित करने के लिए अमेरिका की AEsir Technologies के साथ साझेदारी की है। हिंदुस्तान जिंक के लिए इस साझेदारी का उद्देश्य बैटरी मैन्युफैक्चरिंग में इस्तेमाल होने वाले प्रमुख कच्चे माल जिंक यानि जस्ता के लिए AEsir Technologies का पसंदीदा सप्लायर बनना है।
