Get App

Hindustan Zinc में सरकार बेच सकती है और 2% तक हिस्सा! खबर आते ही शेयर 6% लुढ़का

Hindustan Zinc Share Price: 31 मार्च 2026 तक कंपनी में वेदांता लिमिटेड के पास 60.71% हिस्सेदारी थी। वहीं सरकार की हिस्सेदारी 27.92% थी। सरकार ने सरकारी संपत्तियों में हिस्सेदारी बेचकर रेवेन्यू बढ़ाने की कोशिशें तेज की हैं

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Jun 05, 2026 पर 3:48 PM
Hindustan Zinc में सरकार बेच सकती है और 2% तक हिस्सा! खबर आते ही शेयर 6% लुढ़का
सरकार ने नवंबर 2024 में HZL में करीब 1.6% हिस्सेदारी बेची थी और ₹3449 करोड़ जुटाए थे।

हिंदुस्तान जिंक के शेयरों में 5 जून को दिन में 6.5% तक की गिरावट दिखी। BSE पर शेयर 564.05 रुपये के लो तक गया। बाद में 6 प्रतिशत गिरावट के साथ 567 रुपये पर सेटल हुआ। दरअसल ब्लूमबर्ग ने सूत्रों के हवाले से ऐसी खबर दी है कि भारत सरकार, हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड में 2% तक हिस्सेदारी बेचने पर विचार कर रही है। इस सौदे से ₹5000 करोड़ (52.5 करोड़ डॉलर) तक जुटाए जा सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, वित्त मंत्रालय के तहत आने वाले डिपार्टमेंट ऑफ इनवेस्टमेंट एंड पब्लिक एसेट मैनेजमेंट (DIPAM) का लक्ष्य जून महीने या जुलाई में यह प्रक्रिया शुरू करने का है।

ICICI सिक्योरिटीज लिमिटेड, एक्सिस कैपिटल लिमिटेड, IIFL कैपिटल सर्विसेज लिमिटेड और HDFC सिक्योरिटीज लिमिटेड इस सौदे के लिए सरकार को सलाह दे रहे हैं। बातचीत चल रही है और ऑफर की डिटेल्स, जैसे कि इसकी ​टाइमिंग और साइज, बदल भी सकते हैं।

इससे पहले HZL में सरकार ने नवंबर 2024 में कम की थी हिस्सेदारी

सरकार ने नवंबर 2024 में हिंदुस्तान जिंक में करीब 1.6% हिस्सेदारी बेची थी और ₹3449 करोड़ जुटाए थे। यह बिक्री ऑफर-फॉर-सेल (OFS) के जरिए की गई थी और शेयरों की कीमत ₹505 प्रति शेयर तय की गई थी। 31 मार्च 2026 तक कंपनी में वेदांता लिमिटेड के पास 60.71% हिस्सेदारी थी। वहीं सरकार की हिस्सेदारी 27.92% थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें