Hindustan Zinc share price : हिंदुस्तान जिंक के शेयर 6% बढ़कर 52-हफ़्ते के नए हाई पर,चांदी की रिकॉर्ड रैली से मिला सपोर्ट

Hindustan Zinc share price : हिंदुस्तान जिंक के शेयर 6% बढ़कर 52-हफ़्ते के नए हाई पर पहुंच गए है। चांदी की रिकॉर्ड रैली से स्टॉक को सपोर्ट मिल रहा है। कंपनी का मार्केट कैप 3 लाख करोड़ रुपये के करीब पहुंच गया है। वेदांता की कंपनी में 62% हिस्सेदारी है, जबकि भारत सरकार की 28% हिस्सेदारी है

अपडेटेड Jan 23, 2026 पर 11:55 AM
Story continues below Advertisement
Hindustan Zinc share price : आज की तेजी के चलते इस स्टॉक का मार्केट कैपिटलाइज़ेशन 3 लाख करोड़ रुपये के निशान के करीब दिख रहा है।। वेदांता के पास कंपनी में 62% हिस्सेदारी है, जबकि भारत सरकार के पास 28% हिस्सेदारी है

Hindustan Zinc share price : हिंदुस्तान जिंक के शेयर 23 जनवरी को 6% बढ़कर 52-हफ़्ते के नए हाई पर पहुंच गए। जियोपॉलिटिकल टेंशन और आर्थिक अनिश्चितता के कारण US एसेट्स में भरोसा कम होने से चांदी की कीमतें नए शिखर पर पहुँच गईं। हिंदुस्तान जिंक भारत में चांदी की सबसे बड़ी उत्पादकों में से एक है। आज की तेजी के चलते इस स्टॉक का मार्केट कैपिटलाइज़ेशन 3 लाख करोड़ रुपये के निशान के करीब दिख रहा है।। वेदांता के पास कंपनी में 62% हिस्सेदारी है, जबकि भारत सरकार के पास 28% हिस्सेदारी है। वेदांता ग्रुप के अनिल अग्रवाल ने यह नवरत्न कंपनी भारत सरकार से लगभग 500 करोड़ रुपये में खरीदा था।

अगर हिंदुस्तान जिंक के विनिवेश के इतिहास पर नजर डालें तो भारत सरकार ने नवंबर 2024 में कंपनी में 1.6% हिस्सेदारी 3,450 करोड़ रुपये में बेची थी। जून 2025 में, वेदांता ने 1.6% हिस्सेदारी 3,000 करोड़ रुपये से ज़्यादा में बेची।

23 जनवरी को सुबह 11:05 बजे के आसपास हिंदुस्तान जिंक के शेयर 5.4% बढ़कर 704.6 रुपये प्रति शेयर पर ट्रेड कर रहे थे।


चांदी में जोरदार तेजी

स्पॉट सिल्वर 2.6% बढ़कर 98.71 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है। इससे पहले यह 99.20 डॉलर के रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा था। सुबह 9:21 बजे, MCX पर सबसे एक्टिव फरवरी सिल्वर कॉन्ट्रैक्ट 2.7% बढ़कर 3,36,147 रुपये प्रति किलोग्राम पर दिख रहा था। इसके पहले यह इंट्राडे में 3,39,927 रुपये प्रति किलोग्राम के नए रिकॉर्ड हाई पर पहुंचता दिखा था।

कंपनी के प्रदर्शन पर एक नजर

हिंदुस्तान जिंक के Q3FY26 EBITDA में तिमाही-दर-तिमाही 36% और साल-दर-साल 35% की बढ़त रही है। यह अनुमान से 8% ज़्यादा रहा। इसका कारण जिंक के प्रोडक्शन की लागत में गिरावट रहा। जिंक की प्रोडक्शन लागत लगभग 940 डॉलर प्रति टन (रॉयल्टी को छोड़कर) पर आ गई है, जो पिछले पांच सालों में सबसे कम है। EBITDA मार्जिन 310 बेसिस प्वाइंट बढ़कर 55.1% पर रहा। जबकि टैक्स के बाद प्रॉफ़िट सालाना आधार पर 46% बढ़ा है। इस तिमाही में कुल EBIT में सिल्वर का हिस्सा लगभग 44 फीसदी था। इसे ऊंची कीमतों का फ़ायदा मिला।

 

 

Market trend : लंबे वीकेंड से पहले बाजार में कंसोलिडेशन का मूड,जानिए निफ्टी-बैंक निफ्टी में कमाई की रणनीति

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।