Market trend : लंबे वीकेंड से पहले बाजार में कंसोलिडेशन का मूड,जानिए निफ्टी-बैंक निफ्टी में कमाई की रणनीति

Trading plan : निफ्टी 25300 के नीचे कारोबार कर रहा है। बैंक निफ्टी भी एक छोटे दायरे में है। मिडकैप और स्मॉलकैप में हल्की नरमी है। वोलैटिलिटी इंडेक्स INDIA VIX 14 के करीब दिख रहा है। आज मेटल शेयरों में सबसे ज्यादा चमक है। निफ्टी का मेटल इंडेक्स करीब 1.5 फीसदी मजबूती के साथ कारोबार कर रहा है

अपडेटेड Jan 23, 2026 पर 10:54 AM
Story continues below Advertisement
Bank Nifty trend : वीरेंद्र कुमार ने कहा कि बैंक निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 59433-59589 पर और बड़ा रजिस्टेंस 59778-59937/60067 पर है। इसके लिए पहला बेस 58819-59040 पर और बड़ा बेस- 58364-58467-58618 पर है

Market trend: लंबे वीकेंड से पहले बाजार में कंसोलिडेशन का मूड दिख रहा है। निफ्टी 25300 के नीचे कारोबार कर रहा है। बैंक निफ्टी भी एक छोटे दायरे में है। मिडकैप और स्मॉलकैप में हल्की नरमी है। वोलैटिलिटी इंडेक्स INDIA VIX 14 के करीब दिख रहा है। आज मेटल शेयरों में सबसे ज्यादा चमक है। निफ्टी का मेटल इंडेक्स करीब 1.5 फीसदी मजबूती के साथ कारोबार कर रहा है। प्रेशियस मेटल में तेजी के चलते हिंद जिंक और हिंदुस्तान कॉपर भागे हैं। साथ ही IT और कैपिटल मार्केट शेयरों में भी खरीदारी दिख रही है। लेकिन रियल्टी और सरकारी बैंक में दबाव देखने को मिल रहा है।

नतीजों का असर

रिजल्ट के बाद इंडिगो में बिकवाली आई है। ये शेयर करीब 2.5 फीसदी गिरकर निफ्टी का टॉप लूजर बना है। तीसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 77 फीसदी घटा है। वहीं प्रीमियर एनर्जीज वायदा के टॉप लूजर्स में शामिल है। लेकिन नतीजों के बाद बंधन बैंक में तेजी है। ये शेयर करीब 5 फीसदी दौड़ा है।


सिल्वर ETFs में शानदार बाउंसबैक

चांदी में रिकॉर्ड तेजी से सिल्वर ETFs में शानदार बाउंसबैक देखने को मिल रहा है। SBI, निप्पॉन, HDFC और टाटा सिल्वर ETFs 8-10 फीसदी दौड़े है। MCX पर चांदी का भाव पहली बार तीन लाख 36 हजार रुपए के करीब पहुंच गया है।

निफ्टी पर रणनीति

बाजार की आगे की चाल पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 25388-25437 पर और बड़ा रजिस्टेंस 25482-25529/25567 है। इसके लिए पहला बेस 25089-25154 पर और बड़ा बेस 24971-25013 पर है। कल रजिस्टेंस-1 पार करने के बाद रजिस्टेंस-2 तक वर्टिकल स्विंग मिला, फिर टूटा। लेकिन बेस-1 बचा, 200DEMA निचला स्तर था, इस हफ्ते का LOW 50WEMA है। FII की बिकवाली में कमी नहीं आई है, इंडेक्स में भारी बिकवाली हुई है, नेट शॉर्ट बढ़कर 2.16 लाख पर रहे हैं। अब 25400-25500 पर सबसे ज्यादा कॉल शॉर्ट्स और 25200-25100-25000 पुट हैं।

इस ऑप्शन जोन में रजिस्टेंस-1 और बेस-1(24437-25154) के बीच छोटा ट्रेड जोन है। निफ्टी का बड़ा रेंज नीचे 25013-24971 और ऊपर की ओर 25482-25529 के बीच है। बेस-1 की ओर गिरावट में खरीदें और रजिस्टेंस-1 के करीब निकलने की कोशिश करें। अगर 25437 कर लिया तो ऊपर की तरफ 50-60 प्वाइंट और भी मिल सकता है। सिर्फ 25529 पार करने और ऊपर टिकने पर बड़ा ब्रेकआउट/शॉर्ट कवरिंग संभव है। 25089 के नीचे फिसलने पर दबाव और बढ़ेगा, फिर 25013-24971 टेस्ट करेगा। ऊपर की ओर 25529 और नीचे की ओर 25013 पर कुछ कहना मुश्किल होगा।

बैंक निफ्टी पर रणनीति

वीरेंद्र कुमार ने कहा कि बैंक निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 59433-59589 पर और बड़ा रजिस्टेंस 59778-59937/60067 पर है। इसके लिए पहला बेस 58819-59040 पर और बड़ा बेस- 58364 (20WEMA)/58467-58618 पर है। शुरू में रजिस्टेंस-1 के ऊपर बड़ा स्विंग मिला, 10/20DEA/कॉल राइटर्स जोन टेस्ट किया। क्लोजिंग बेसिस पर 59000 अभी भी बचा हुआ है, अभी तक का वीकली LOW 20WEMA है। ICICI बैंक और HDFC बैंक अभी भी बड़ी समस्या हैं, दोनों में FIIs बिकवाली कर रहे हैं।

शुरू में रजिस्टेंस-1 और बेस-1 के बीच ट्रेड जोन, बेस-1 के ऊपर हल्की गिरावट में खरीदें। 10/20DEMA के मद्देनजर सभी बेस-1 और अन्य सभी लॉन्ग ट्रेड से रजिस्टेंस-1 पर निकलें। 59500 पर भारी कॉल राइटिंग हुई है, सिर्फ 59589/610 के ऊपर निफ्टी बैंक में ब्रेकआउट संभव है। सिर्फ बेस-1 के ऊपर ही CONTROLLED DIP, बेस-1 टूटने के बाद प्रेशर बढ़ेगा। बेस-1 के नीचे निफ्टी बैंक टूटकर 58618-58467-58364 तक जा सकता है।

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के चीफ मार्केट स्ट्रैटेजिस्ट आनंद जेम्स का कहना है कि पिछले सेशन में निफ्टी में कंसोलिडेशन देखने को मिला। कल बना मॉर्निंग स्टार कैंडलस्टिक पैटर्न आगे और तेज़ी की संभावना दिखा रहा है। अगर मोमेंटम बना रहता है, तो इंडेक्स 25,470–25,580 ज़ोन और यहां तक कि 25,800 की ओर बढ़ने की कोशिश कर सकता है। हालांकि, 25,300 के लेवल से ऊपर टिके रहने में नाकाम रहने या 25,150 से नीचे ब्रेक होने पर रुझान गिरावट की ओर हो सकता है। यह गिरावट 24,715–24,650 की रेंज तक हो सकती है।

 

Gold Silver Rate Today: MCX पर रिकॉर्ड ऊंचाई पर सोना, जानिए कमोडिटी में आज कहां हो सकती है कमाई

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।