Hindustan Zinc share Price: सरकार के स्पष्टीकरण के बाद रॉकेट बन गया इस सरकारी कंपनी का शेयर, एक महीने में 18% उछला

Hindustan Zinc का शेयर 26 अगस्त को बाजार खुलते ही 5.1 फीसदी चढ़कर 623 रुपये पर पहुंच गया। बाद में तेजी थोड़ी सुस्त पड़ी। हिंदुस्तान जिंक के शेयरों में तेजी DIPAM सेक्रेटरी अरुणीश चावला के बयान के एक दिन बाद आई

अपडेटेड Aug 26, 2026 पर 12:21 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
जेफरीज ने बीते कुछ महीनों में जिंक और चांदी की कीमतों में उछाल को देखते हुए हिंदुस्तान जिंक के शेयरों का टारगेट प्राइस बढ़ाया है।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Hindustan Zinc share Price: हिंदुस्तान जिंक के शेयर 26 अगस्त को बाजार खुलते ही रॉकेट बन गए। इसकी वजह सरकार की तरफ से पेश एक स्पष्टीकरण है। सरकार ने साफ किया है कि उसका हिंदुस्तान जिंक में फिलहाल हिस्सेदारी बेचने का कोई प्लान नहीं है। इस बीच, विदेशी ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने हिंदुस्तान जिंक के शेयर का टारगेट प्राइस बढ़ाया है। उसने जिंक और सिल्वर की कीमतों में तेजी को देखते हुए ऐसा किया है।

    सरकार का फिलहाल हिस्सेदारी बेचने का प्लान नहीं

    Hindustan Zinc का शेयर 26 अगस्त को बाजार खुलते ही 5.1 फीसदी चढ़कर 623 रुपये पर पहुंच गया। बाद में तेजी थोड़ी सुस्त पड़ी। हिंदुस्तान जिंक के शेयरों में तेजी DIPAM सेक्रेटरी अरुणीश चावला के बयान के एक दिन बाद आई। उसने सीएनबीसी-टीवी18 से बातचीत में कहा कि सरकार फिलहाल हिंदुस्तान जिंक में हिस्सेदारी बेचने के बारे में नहीं सोच रही है।


    हिंदुस्तान जिंक में भी सरकार के हिस्सेदारी बेचने की थी चर्चा

    हिंदुस्तान जिंक के शेयरों में 25 अगस्त को गिरावट आई थी। इसकी वजह यह चर्चा थी कि सरकार कंपनी में हिस्सेदारी बेचने के लिए ऑफर फॉर सेल (OFS) पेश कर सकती है। खासकर हिंदुस्तान कॉपर का ओएफएस लॉन्च होने के बाद चर्चा काफी बढ़ गई। सरकार डिस्काउंट पर हिंदुस्तान कॉपर के शेयर ओएफएस के जरिए बेच रही है। यह ओएफएस 26 अगस्त को रिटेल इनवेस्टर्स के लिए खुला।

    हिंदुस्तान जिंक में सरकार की 27.92 फीसदी हिस्सेदारी

    अभी Hindustan Zinc में सरकार की 27.92 हिस्सेदारी है, जबकि वेदांता की 60.71 फीसदी हिस्सेदारी है। सरकार को हिंदुस्तान जिंक में अपनी हिस्सेदारी बेचने से करीब 3,500-4,000 करोड़ रुपये मिल सकते हैं। इस बीच, जेफरीज ने हिंदुस्तान जिंक के शेयरों को खरीदने (buy) की अपनी सलाह बनाए रखी है। उसने शेयर के लिए 750 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। इसका मतलब है कि 25 अगस्त को क्लोजिंग प्राइस से यह शेयर करीब 27 फीसदी चढ़ सकता है।

    ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने शेयर का टारगेट प्राइस बढ़ाया

    जेफरीज ने बीते कुछ महीनों में जिंक और चांदी की कीमतों में उछाल को देखते हुए हिंदुस्तान जिंक के शेयरों का टारगेट प्राइस बढ़ाया है। जून तिमाही के औसत भाव से जिंक की कीमत करीब 15 फीसदी चढ़ चुकी है। चांदी की कीमत जुलाई के अपने निचले स्तर से 23 फीसदी बढ़ चुकी है। इस वजह से जेफरीज ने हिंदुस्तान जिंक की अर्निंग्स प्रति शेयर (EPS) का अनुमान 10-11 फीसदी बढ़ा दिया है।

    यह भी पढ़ें: Hindustan Copper share Price: रिटेल निवेशकों के लिए आज खुला ओएफएस, क्या आपको इनवेस्ट करना चाहिए?

    शेयर बाजार में 26 अगस्त को मिलाजुला रुख

    26 फरवरी को शेयर बाजारों में मिलाजुला रुख दिखा। प्रमुख सूचकाकों में सीमित दायरे में उतार-चढ़ाव चल रहा था। 12 बजे निफ्टी 0.18 फीसदी यानी 42 अंक गिरकर 24,290 पर चल रहा था। सेंसेक्स 0.04 फीसदी यानी 28 अंक चढ़कर 77,678 पर चल रहा था। बैंक निफ्टी में अच्छी तेजी दिखी। यह 0.62 फीसदी मजबूत था।

    डिसक्लेमर: मनीकंट्रोल पर एक्सपर्ट्स की तरफ से व्यक्त विचार उनके अपने विचार होते हैं। ये वेबसाइट या इसके मैनेजमेंट के विचार नहीं होते। मनीकंट्रोल की यूजर्स को सलाह है कि उन्हें निवेश का फैसला लेने से पहले सर्टिफायड एक्सपर्ट्स की राय लेनी चाहिए।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।