भारत में शहरी आबादी कई गुना बढ़ गई है। इस पर फोकस करते हुए अमेरिकी समूह हनीवेल (US conglomerate Honeywell) ने भारत में सस्टेनेबल बिल्डिंग और स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट्स (Smart City Projects) जैसे सेक्टर अपनी उपस्थिति बढ़ाने जा रही है। हनीवेल में कनेक्टेड बिल्डिंग्स के वाइस प्रेजिडेंट और चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर, मनीष शर्मा ने कहा, "बढ़ती शहरी आबादी का मतलब होता है टिकाऊ आवास निर्माण करना, ई-गवर्नेंस और नागरिक प्रशासन को बढ़ाना।" उन्होंने कहा बहुत सारी स्मार्ट सिटी भौतिक रूप से नहीं दिखती, लेकिन कई सरकारें कचरा, यातायात और वीडियो सर्विलांस सिस्टम्स के प्रबंधन के लिए सिस्टम और ऑटोमेशन का उपयोग कर रही हैं। भारत जैसे देश अधिक स्मार्ट सिटी बनाना चाहते हैं। ये देश ई-गवर्नेंस के जरिये अपने नागरिकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराना चाहते हैं।
