Sameet Chavan,ANGEL BROKING
Sameet Chavan,ANGEL BROKING
अच्छे ग्लोबल संकेतों के दम पर 27 सितंबर को बाजार में पॉजिटिव नोट के साथ कारोबार की शुरुआत देखने को मिली थी। निफ्टी फ्रेश हाई लगाने के कगार पर आ गया था। लेकिन उसी समय ऊपरू स्तर पर बाजार में मुनाफा वसूली आ गई। इसके अगले दिन ग्लोबल बाजार में हमें कुछ सुस्ती देखने को मिली जिसका असर भारतीय बाजारों पर भी दिखा। निफ्टी 17,600 के नीचे फिसलता दिखा। लेकिन कारोबार के अंतिम घंटों में बाजार में रिकवरी आई और निफ्टी ने क्लोजिंग तक 17,700 का स्तर फिर से हासिल कर लिया। इसके बाद पिछले हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन भी बाजार में सुस्ती रही और ये 17600 के नीचे बंद हुआ। अंत में निफ्टी की लगातार तेजी का दौर थमता नजर आया और 1 अक्टूबर को निफ्टी गिरावटके साथ बंद हुआ। लेकिन पूरे सितंबर महीनें पर नजर डालें तो ये महीना शेयर बाजार के लिए अच्छा रहा। महीनें दर महीनें आधार पर देखें तो सितंबर में निफ्टी में करीब 3 फीसदी की बढ़त देखने को मिली।
सितंबर के दूसरे पखवारे के लिए हमारी सतर्क रहने की सलाह थी। लेकिन इस अवधि में हमारी उम्मीद से कहीं ज्यादा बढ़त देखने को मिली। बाजार में जारी वर्तमान बुल रन को देखते हुए किसी तरह की आशंका व्यक्त करना बहुत सही नहीं होगा लेकिन वर्तमान टाइम प्रोजेक्शन और मोमेंटम ऑसीलेटर्स (oscillators) में बने निगेटिव डाइवर्जेंस को देखते हुए हमारी अभी भी सतर्क रहने की सलाह है।
बाजार इस समय ओवर-स्ट्रेच्ड (काफी भाग चुका) नजर आ रहा है। इस लिए हम फिर से पोजीशन हल्की रखने की सलाह दे रहे हैं। इस संभावना की एक झलक हम बीते हफ्ते भी देख चुके हैं। लेकिन बाजार के मूल ढांचे पर कोई चोट नहीं लगी है।
जहां तक बाजार के लिए अहम स्तरों की बात है इस हफ्ते बादार की तेजी सीमित रहेगी। हमें नहीं लगता की इस अवधि में निफ्टी 17,800–17,950 का रजिस्टेंस पार कर सकेगा। नीचे की तरफ निफ्टी को 17,450 -17,300 पर सपोर्ट नजर आ रहा है। इस स्तर के टूटने पर ही कमजोरी के पहले संकेत दिखेंगे।
फीयर इंडेक्स India VIX में भी उछाल देखने को मिला है। उम्मीद है इस हफ्ते ऊपरी लेवल पर हमें फिर मुनाफा वसूली देखने को मिलेगी। इसको देखते हुए ट्रेडर्स को सलाह होगी कि वे अपनी पोजीशन को हल्की रखें और अपनी वर्तमान पोजीशन पर स्टॉपलॉस जरूर लगाएं। बाजार में हमें चुनिंदा स्टॉक्स में एक्शन देखने को मिलेगा। हमें क्वालिटी चुनिंदा शेयरों पर दांव लगानें की रणनीति पर कायम रहना चाहिए। समय-समय पर मुनाफा भी वसूलते रहें।
आज की दो कॉल्स जिनमें 2-3 हफ्ते में हो सकती है जोरदार कमाई
Kirloskar Ferrous: Bullish | LTP: Rs 257.45 | इस स्टॉक में 284 रुपए के लक्ष्य के लिए 241 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करें। 2-3 हफ्ते में इस शेयर में 10.3 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है।
Tata Consultancy Services: Bearish | LTP: Rs 3,730.20 |इस स्टॉक में 3620 –3580 रुपए के लक्ष्य के लिए 3810 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ बिकवाली करें। 2-3 हफ्ते में इस शेयर में 3-4 फीसदी का डाउन साइड देखने को मिल सकता है।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें.
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।