Get App

Hot Stocks - शॉर्ट टर्म में हसिल करना चाहते हैं 25% तक रिटर्न तो इन शेयरों पर लगाएं दांव

रिको ऑटो में विज्ञान सावतं की 78 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 115 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदीर की सलाह है। 2-3 हफ्ते में ही इस स्टॉक में 25 फीसदी रिटर्न मिल सकता है। वर्तमान में यह स्टॉक 52.10 रुपये के आसपास नजर आ रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 13, 2023 पर 2:51 PM
Hot Stocks - शॉर्ट टर्म में हसिल करना चाहते हैं 25% तक रिटर्न तो इन शेयरों पर लगाएं दांव
संकेतों से ऐसा लगता है कि निफ्टी 17777 और 18000 के जोन में घूमता नजर आएगा। लेकिन अगर निफ्टी 17,775 का लेवल तोड़ देता है तो यह गिरावट 17,600 तक जा सकती है

VIDNYAN SAWANT, GEPL Capital

वीकली टाइम फ्रेम पर देखें तो निफ्टी में गिरावट के संकेत कायम हैं। डेली चार्ट पर निफ्टी अपने 20 डे SMA के नीचे नजर आ रहा है। यह स्तर अब निफ्टी के लिए रेजिस्टेंस बन गया है। वीकली टाइम फ्रेम पर मोमेंटम इंडीकेटर RSI भी कमजोरी के संकेत दे रहा है। अब निफ्टी के लिए ऊपर की तरफ 18,000 पर पहला और 18265 पर दूसरा रजिस्टेंस नजर आ रहा है। वहीं नीचे की तरफ इसके लिए 17775 और 7600 पर सपोर्ट पर है। बाजार के ओवरऑल ट्रेंड और तमाम इंडीकेटरों से मिल रहे संकेतों से ऐसा लगता है कि निफ्टी 17777 और 18000 के जोन में घूमता नजर आएगा। लेकिन अगर निफ्टी 17,775 का लेवल तोड़ देता है तो यह गिरावट 17,600 तक जा सकती है।

GEPL Capital के विज्ञान सावंत की शार्ट टर्म पिक्स जिनमें 2-3 हफ्तों में हो सकती है जोरदार कमाई

PNC Infratech:पीएनसी इंफ्रा ने 285 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 390 रुपये के टारगेट के लिए खरीदारी करें। 2-3 हफ्तों में इस स्टॉक में 19 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है। विज्ञान सावंत का कहना है कि इस स्टॉक ने हाल ही में 305 रुपये का अपना पिछला हाई तोड़ा है। इसमें अभी भी तेजी के संकेत कायम हैं। अभी पिछले हफ्ते ही इस स्टॉक में एक इनवर्स हेड एंड शोल्डर पैटर्न को ब्रेक आउट दिया है। जो एक बुलिस टेक्निकल संकेत है। ये स्टॉक में अभी और तेजी आने का संकेत है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें