Nifty मंथली चार्ट पर अपने ऑल-टाइम हाई के करीब बना हुआ है। यह स्ट्रॉन्ग पॉजिटिव अंडरटोन का संकेत है। वीकली चार्ट पर यह मार्च 2023 से राइजिंग वेज प्राइस पैटर्न बनाता आ रहा है। डेली टाइमफ्रेम पर स्विंग बेसिस पर निफ्टी को हायर हाई हायर लो बनाते देखा जा सकता है। यह अपट्रेंड की मौजूदगी का संकेत है। हमने देखा है कि निफ्टी अप्रैल 2023 से लगातार 13-डे EMA के सपोर्ट लेवल का रेस्पेक्ट कर रहा है। यह बुलिश ट्रेंड जारी रहने का संकेत है। मोमेंटम इंडिकेटर RSI डेली, वीकली और मंथली यानी सभी टाइमफ्रेम में 60 के लेवल से ऊपर बना हुआ है। यह निफ्टी में स्ट्रॉन्ग पॉजिटिव मोमेंटम जारी रहने का संकेत देता है।