Get App

Hot Stocks: ये 3 शेयर दे सकते हैं 16% तक रिटर्न, बस कुछ हफ्तों के लिए लगाना होगा दांव

Hot Stocks Today: टेक्निकल एक्सपर्ट्स का कहना है कि विनय रजानी ने बताया कि निफ्टी को 21,710 के स्तर पर मजबूत सपोर्ट है, जो इसका पिछला स्विंग लो है। जब तक यह स्तर नहीं टूटता, तब तक निफ्टी का ट्रेंड बुलिश ही रहेगा। वहीं इसके अलावा निफ्टी को 22,120 के स्तर पर तत्काल सपोर्ट है। रजानी ने कहा कि ऊपर की ओर 22,400 का स्तर मजबूत रेजिस्टेंस के रूप में काम करेगा

Moneycontrol Newsअपडेटेड Apr 23, 2024 पर 7:54 PM
Hot Stocks: ये 3 शेयर दे सकते हैं 16% तक रिटर्न, बस कुछ हफ्तों के लिए लगाना होगा दांव
Hot Stocks: ब्लू स्टार का शेयर अगले 3 हफ्तों में 12 फीसदी तक रिटर्न दे सकता है

Hot Stocks Today: निफ्टी इंडेक्स में 22,775 के ऑलटाइम हाई से करीब 1000 अंकों के करेक्शन के बाद एक बार फिर तेजी दिख रही है। इंडेक्स लगातार तीसरे कारोबारी दिन हरे निशान में है। HDFC सिक्योरिटीज के सीनियर टेक्निकल एंड डेरिेवेटिव एनालिस्ट, विनय रजानी ने बताया कि निफ्टी को 21,710 के स्तर पर मजबूत सपोर्ट है, जो इसका पिछला स्विंग लो है। जब तक यह स्तर नहीं टूटता, तब तक निफ्टी का ट्रेंड बुलिश ही रहेगा। वहीं इसके अलावा निफ्टी को 22,120 के स्तर पर तत्काल सपोर्ट है। रजानी ने कहा कि ऊपर की ओर 22,400 का स्तर मजबूत रेजिस्टेंस के रूप में काम करेगा। उन्होंने कहा कि इसके स्तर के ऊपर जाने के बाद इंडेक्स एक बार नया ऑलटाईम हाई छूने की कोशिश कर सकता है।

इसके साथ ही विनय रजानी ने 3 स्टॉक्स भी सुझाए, जिनपर दांव लगाकर निवेशकों को 2-3 हफ्तों में 12-16% का रिटर्न मिल सकता है-

1. किर्लोस्कर ऑयल इंजन (Kirloskar Oil Engines)

इस शेयर में खरीदारी की सलाह है। इसके लिए टारगेट प्राइस 1,090 रुपये है। वहीं स्टॉप लॉस 863 रुपये पर लगाना है। शॉर्ट-टर्म में यह शेयर 16 फीसदी तक रिटर्न दे सकता है। किर्लोस्कर ऑयल के शेयर ने डेली चार्ट पर नीचे की ओर झुकी हुई ट्रेंडलाइन से ब्रेकआउट दिया है। प्राइस के साथ-साथ इसके वॉल्यूम में भी उछाल दिखा है। वीकली चार्ट पर इसने हायर टॉप और हायर बॉटम का फार्मेशन बनाया है, जो बताता है कि स्टॉक में प्राइमरी ट्रेंड बुलिश है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें