Get App

Hot Stocks: शॉर्ट टर्म में करनी हो तगड़ी कमाई तो ल्युपिन, TVS में करें खरीदारी और इंडियन होटल्स में करें बिकवाली

Lupin पर खरीदारी की सलाह देते हुए चंदन तापड़िया ने कहा कि इसमें 820 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें 2-3 हफ्तों में 7 प्रतिशत का रिटर्न देखने को मिल सकता है। स्टॉक के स्ट्रक्चर पर उन्होंने कहा कि इस शेयर ने 760 रुपये के पर होल्ड करने के साथ एक बुलिश कैंडल बनाया है। उन्होंने कहा कि इस फार्मा स्टॉक में अच्छी रिकवरी देखने को मिली है

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Dec 23, 2022 पर 2:35 PM
Hot Stocks: शॉर्ट टर्म में करनी हो तगड़ी कमाई तो ल्युपिन, TVS में करें खरीदारी और इंडियन होटल्स में करें बिकवाली
Indian Hotels पर बिकवाली की राय देते हुए चंदन तापड़िया ने कहा कि पिछले 74 कारोबारी सत्रों में इस स्टॉक में कंसोलिडेशन ब्रेकडाउन दिखा है। इसमें 270 रुपये टारगेट दिख सकते हैं

CHANDAN TAPARIA

जब तक निफ्टी 18,250 के स्तर से नीचे कारोबार करता रहेगा। तब तक तत्काल स्ट्रक्चर 17,950 की ओर नीचे की ओर से सपोर्ट लेने के लिए दबाव में रह सकता है। इसके बाद 17,777 के जोन में प्रमुख सपोर्ट है। वहीं 18,250 के स्तर से ऊपर यदि निफ्टी टिकता है तो इसमें स्थिरता दिखेगी। इसके बाद ये 18,442-18,500 के स्तर की ओर उछाल लेने की तैयारी कर सकता है। निफ्टी पर राय देने के साथ ही चंदन तापड़िया ने आज तीन स्टॉक्स भी सुझाये हैं। इन तीन स्टॉक्स में अच्छा एक्शन देखने को मिल सकता है। ये स्टॉक्स आने वाले 2-3 हफ्तों में बाजार में निवेशकों को कमाई करवा सकते हैं। एक्सपर्ट ने ल्युपिन (Lupin), टीवीएस मोटर (TVS Motor) और इंडियन होटल्स (Indian Hotels) पर ट्रेडिंग सलाह दी है।

अगले 2-3 हफ्तों के लिए 2 स्टॉक्स में चंदन तापड़िया ने खरीदारी और एक में बिकवाली की राय दीः

Lupin: Buy | LTP: Rs 766.30 | Stop-Loss: Rs 730 | Target: Rs 820 | Return: 7 percent

सब समाचार

+ और भी पढ़ें