Hot Stocks : शॉर्ट टर्म में करना चाहते हैं जोरदार कमाई तो रूपक डे के सुझाए इन शेयरों पर लगाएं दांव

वीकली RSI जैसा इंडिकेटर भी 60 के लेवल से थोड़ा ही नीचे है और बुलिश क्रॉसओवर दे रहा है। इससे शॉर्ट टर्म में तेजी आने के संकेत मिल रहे हैं

अपडेटेड Aug 11, 2022 पर 10:09 AM
Story continues below Advertisement
ऊपर की तरफ निफ्टी के लिए 17750-17800 के आसपास रजिस्टेंस नजर आ रहा है। इस लेवल के आसपास पहुंचने पर निफ्टी में बिकवाली का दबाव आ सकता है

Rupak De,LKP SECURITIES

पिछले कुछ दिनों से निफ्टी में कंसोलिडेशन देखने को मिल रहा है। गौरतलब है कि पिछले 2 महीनो में निफ्टी करीब 15 फीसदी भागा है। इस तेजी के बाद अब इंडेक्स सुस्ताता नजर आ रहा है। हालांकि जानकारों का कहना है कि निफ्टी में अभी भी तेजी कायम है क्योंकि यह डेली चार्ट पर अपने पिछले कंजेशन हाई के ऊपर बंद हुआ है। इसके अलावा दूसरे अहम मूविंग एवरेज भी वर्तमान इंडेक्स वॉल्यूम से काफी नीचे नजर आ रहे हैं। इससे भी तेजी कायम रहने के संकेत मिल रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: Trade Spotlight : कल की जोरदार तेजी के बाद टाटा केमिकल्स और सिटी यूनियन बैंक में अभी बनें रहें या निकलें?


वीकली RSI जैसा इंडिकेटर भी 60 के लेवल से थोड़ा ही नीचे है और बुलिश क्रॉसओवर दे रहा है। इससे शॉर्ट टर्म में तेजी आने के संकेत मिल रहे हैं। जब तक निफ्टी 17350 के ऊपर टिका रहता है तब तक शॉर्ट टर्म में तेजी के संकेत बने रहेंगे। वहीं अगर निफ्टी 17350 के नीचे फिसलता है तो यह कमजोरी 17000 तक जा सकती है, जहां निफ्टी को मजबूत सपोर्ट है।

ऊपर की तरफ निफ्टी के लिए 17750-17800 के आसपास रजिस्टेंस नजर आ रहा है। इस लेवल के आसपास पहुंचने पर निफ्टी में बिकवाली का दबाव आ सकता है। वहीं अगर निफ्टी 17800 का लेवल तोड़ देता है तो इसमें तेजी का अगला दौर देखने को मिल सकता है।

आज के 3 Buy कॉल जिनमें 2-3 हफ्तों में हो सकती है जोरदार कमाई

Tata Chemicals: Buy | LTP: Rs 1,074 | इस स्टॉक में 950 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 1,370 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। 2-3 हफ्ते में यह स्टॉक 27 फीसदी की तेजी दिखा सकता है।

Indraprastha Gas: Buy | LTP: Rs 380 | इस स्टॉक में 347 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 450 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। 2-3 हफ्ते में यह स्टॉक 18 फीसदी की तेजी दिखा सकता है।

Tata Motors: Buy | LTP: Rs 475.55 | इस स्टॉक में 455 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 520 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। 2-3 हफ्ते में यह स्टॉक 9 फीसदी की तेजी दिखा सकता है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

(डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।