Hot Stocks: बाजार ऑलटाइम हाई के लिए हो रहा तैयार, शॉर्ट टर्म में जोरदार कमाई के लिए इन शेयरों पर रहे नजर

ट्रेडर्स को सलाह है कि वे अपना जोश बनाए रखें और थीमैटिक मूव्स पर अपनी नजर बनाए रखे। जो इस हफ्ते के फर्स्ट हॉफ में सुखिर्यों में आ सकते हैं

अपडेटेड Oct 31, 2022 पर 4:09 PM
बाजार अगली दौड़ लगाने के पहले थोड़ा सुस्ता रहा है। अब 17600-17500 पर निफ्टी के लिए सपोर्ट दिख रहा है। जब तक ये सपोर्ट बना रहता है तब तक चिंता करने की जरूरत नहीं है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    SAMEET CHAVAN- Angel One 

    आमतौर पर मुहूर्त ट्रेडिंग का दिन सुस्ती के लिए जाना जाता है। लेकिन इस बार के मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन से संवत 2079 की जोरदार शुरुआत देखने को मिली। इसके साथ ही 24 अक्टूबर के मुहूर्त ट्रेडिंग पिछले हफ्ते की भी अच्छी शुरूआत हुई। दूसरे सालों की मुहूर्त ट्रेडिंग के विपरीत इस बार की मुहूर्त ट्रेडिंग की बढ़त टिकाऊ नजर आ रही है। बाजार अपनी संवत 2079 की अपनी शुरुआती बढ़त को बनाए रहा। अंत में पिछला हफ्ता साप्ताहिक आधार पर 1 फीसदी से ज्यादा की बढ़त के साथ बाजार के लिए रेंज बाउंड रहा। सप्ताहित आधार पर भले ही बाजार में बढ़त हुई हो लेकिन ट्रेडिंग एक्शन काफी कमजोर रहा था। पिछले हफ्ते बाजार अपनी अच्छी शुरुआत को भुनाने में कामयाब नहीं रहा और 17800 के आसपास संघर्ष करता दिखा।

    दूसरी तरफ बुल्स 17600 के स्तर को बचाए रखने में कामयाब रहे। हमारा मानना है कि बाजार अगली दौड़ लगाने के पहले थोड़ा सुस्ता रहा है। अब 17600-17500 पर निफ्टी के लिए सपोर्ट दिख रहा है। जब तक ये सपोर्ट बना रहता है तब तक चिंता करने की जरूरत नहीं है। वहीं, निफ्टी हमें अब जल्द ही 17800 का स्तर पार करके एक बार फिर से 18000 का मनोवैज्ञानिक स्तर छूता दिख सकता है।


    Daily Voice: अगर कैपेक्स साइकिल को चाहते हैं खेलना तो प्राइवेट बैंकों से रहें दूर, पीएसयू बैंक और इंजीनियरिंग शेयरों पर लगाएं दांव

    ट्रेडर्स को सलाह है कि वे अपना जोश बनाए रखें और थीमैटिक मूव्स पर अपनी नजर बनाए रखे। जो इस हफ्ते के फर्स्ट हॉफ में सुखिर्यों में आ सकते हैं। इसके अलावा बैंकिंग शेयर हाल की तेजी के बाद विराम के मूड में दिख रहे हैं। लेकिन जल्द ही ये अपने ऑलटाइम हाई को भी पार करता दिख सकता है औन नई उड़ान भर सकते हैं।

    आज के दो टॉप पिक्स जिनमें अगले 2-3 हफ्ते में दिख सकती है 10 फीसदी तक की तेजी

    Sun Pharma Advanced Research: LTP: Rs 251.40 | इस स्टॉक में 236.8 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 276 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। अगले 2-3 हफ्ते में इस स्टॉक में 10 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।

    Jubilant Pharmova: Buy | LTP: Rs 371.50 | इस स्टॉक में 348 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 404 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। अगले 2-3 हफ्ते में इस स्टॉक में 9 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।

    (डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।)

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।