Hot stocks : पश्चिम एशिया जंग के चलते बाजार में बिकवाली का दबाव बढ़ा है। निफ्टी 300 अंक से ज्यादा गिरकर 23350 के नीचे फिसल गया है। सबसे ज्यादा निफ्टी बैंक में करीब दो फीसदी की गिरावट आई है। मिड और स्मॉलकैप इंडेक्स भी 2 से 2.25 फीसदी नीचे कारोबार कर रहे हैं। मेटल शेयरों पर तगड़ी मार पड़ रही है। मेटल इंडेक्स करीब 4 फीसदी फिसलाहै। हिंडाल्को और टाटा स्टील निफ्टी के टॉप लूजरों में शामिल हैं। वहीं PSU बैंक,कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और प्राइवेट बैंकों में भी तगड़ी बिकवाली है। लेकिन चुनिंदा FMCG शेयरों में खरीदारी देखने को मिल ही है।
NSE IPO लाने की तैयारी तेज हो गई है। इस इश्यू के लिए 20 इन्वेस्टमेंट बैंकर्स और 8 लॉ फर्म्स की नियुक्ति की गई है। IPO की खबर के चलते NSE का इनडायरेक्ट स्टेकहोल्डर IFCI करीब 6 फीसदी दौड़ा है। उधर गैस सप्लाई संकट से PG ELECTROPLAST टूटा है। ये शेयर करीब 8 फीसदी टूटकर वायदा का टॉप लूजर बना है।, साथ ही अंबर और डिक्सन भी 3-4 फीसदी फिसले हैं। गैस की कमी से प्रोडक्शन पर असर पड़ने की आशंका है।
ऐसे कमजोर बाजार में आज कहां हैं कमाई के मौके? इस पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने अपने पसंदीदा शेयर बताए हैं। आइए डालते हैं इन पर एक नजर।
लगातार एक हफ्ते से नाल्को पर पॉजिटिव नजरिया है। युद्ध के चलते एल्युमिनियम सप्लाई में भारी कमी आई है। एल्युमिनियम की कीमतें 4 साल के हाई करीब पहुंच गई हैं। स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज बंद होने से एल्युमिनियम में उछाल आया है। एल्युमिनियम कीमतें 3,544 डॉलर प्रति टन के करीब हैं। GCC ग्लोबल सप्लाई का 8-9% उत्पादन करते हैं। युद्ध के चलते GCC से एक्सपोर्ट में रुकावट आई है। एक्सपोर्ट रुकने से यूरोप और अमेरिका में प्रीमियम बढ़ा है।
सरकार LPG सिलेंडर पर पैनिक खत्म करने के लिए कदम उठा रही है। LPG सिलेंडर बुकिंग और डिलीवरी में तेजी लाने की कोशिश हो रही है। रेस्टोरेंट बंद ना हों इसलिए LPG सिलेंडर प्राथमिकता से जारी किए जाएंगे। एवरेज मंथली खपत के 20% LPG सिलेंडर आज जारी किए जाएंगे। रेस्टोरेंट और होटलों को LPG सिलेंडर जारी किए जाएंगे।
रिपोर्ट के मुताबिक NSE IPO लाने की तैयारी तेज हो गई है। इस इश्यू के लिए 20 इन्वेस्टमेंट बैंकर्स और 8 लॉ फर्म्स की नियुक्ति की गई है। इनमें कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी,जेएम फाइनेंशियल,एक्सिस कैपिटल,आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज,एसबीआई कैपिटल मार्केट्स,मोतीलाल ओसवाल इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स,आईआईएफएल कैपिटल सर्विसेज,नुवामा वेल्थ मैनेजमेंट,एवेंडस कैपिटल,एचडीएफसी बैंक,मॉर्गन स्टेनली,सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट्स,जेपी मॉर्गन इंडिया,एचएसबीसी सिक्योरिटीज एंड कैपिटल मार्केट्स (इंडिया),आईडीबीआई कैपिटल मार्केट्स,360 वन डब्ल्यूएएम,आनंद राठी एडवाइजर्स,डीएएम कैपिटल एडवाइजर्स,पैंटोमैथ कैपिटल एडवाइजर्स और इक्विरस कैपिटल शामिल हैं।
SRF वीकली चार्ट पर अच्छा लग रहा है। यह शेयर रिवर्सल का अच्छा कैंडिडेट है। दो हफ्ते से 200 WMA सपोर्ट बचा रहा है। 20 हफ्ते के औसत से ज्यादा का डिलिवरी वॉल्यूम देखने को मिला है। डिलिवरी एक महीने की ऊंचाई पर है। वायदा में कल शॉर्ट-कवरिंग नजर आई।
DALMIA BHARAT में डेली चार्ट पर बड़ी गिरावट के बाद रिवर्सल के संकेत मिल रहे हैं। पिछले साल मार्च के ट्रेंडलाइन सपोर्ट पर खरीदारी आई है। दो दिनों से 20 दिनों के औसत से ज्यादा का डिलिवरी वॉल्यूम देखने को मिल रहा है। कल वायदा में अच्छी शॉर्ट कवरिंग नजर आई थी।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।